फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu multi tyre parking project still hold after inauguration

शिलान्यास दो, मल्टी टायर पार्किंग का अता-पता नहीं

Thu, 22 Oct 2015 11:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 22 Oct 2015 11:23 AM IST
विज्ञापन
jammu multi tyre parking project still hold after inauguration

बरसों बाद मल्टी टायर पार्किंग बनने को लेकर लोगों में उम्मीद बंधी है, लेकिन दो-दो शिलान्यास होने के बावजूद निर्माण शुरू नहीं हो पाने से लोगों में असमंजस बना हुआ है कि निर्माण कार्य शुरू होगा भी या नहीं।

विज्ञापन


पहले पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला इसी मल्टी टायर पार्किंग के निर्माण कार्य का नींव पत्थर डेढ़ साल पहले बस स्टैंड में रख चुके हैं। अब हाल ही में मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने दोबारा से मल्टी टायर पार्किंग का नींव पत्थर रखा है।
विज्ञापन


बस स्टैंड के लोगों में निर्माण कार्य शुरू होने को लेकर खुशी तो है, लेकिन दुकानदार, मेकेनिक, व्यापारी सहित अन्य हर वर्ग का व्यक्ति, जो बस स्टैंड से जुड़ा है, आशंका में है कि कहीं इस बार भी नींव पत्थर धरा का धरा न रह जाए। इसका आगे कोई काम शुरू हो पाएगा या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार जब मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने नींव पत्थर रखा, उस वक्त भी पूर्व मुख्यमंत्री उमर के रखे नींव पत्थर की चर्चा होती रही है।

जम्मू विकास प्राधिकरण के अधिकारी इस बात को मीडिया कर्मियों के सामने नकारते रहे हैं कि पहले नींव पत्थर नहीं, बल्कि मल्टी टायर पार्किंग के लिए जगह सुनिश्चित की गई थी।


प्रोजेक्ट का शिलान्यास अब किया गया है, जबकि आयोजन वाले दिन शिलान्यास पर नींव पत्थर की लाइन पर लाल रिबन चिपकाया गया था, जो कि चर्चा का विषय बना गया। जेडीए के वाइस चेयरमैन मुबारक सिंह के मुताबिक जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed