फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, mission shakti, awareness

Jammu News: मिशन शक्ति ने महिला सशक्तीकरण, लिंग समानता की जगाई अलख

Thu, 17 Apr 2025 02:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 17 Apr 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
jammu, mission shakti, awareness
गांधीनगर महिला सेल में लगाया जागरूकता शिविर
विज्ञापन

महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। भारत-मिशन शक्ति जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वुमन (डीएचईडब्ल्यू) जम्मू और समाज कल्याण विभाग ने महिला सशक्तिकरण और लैंगिक असमानता के संबंध में जागरूकता लाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया।
गांधीनगर महिला सेल में आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और लैंगिक भेदभाव मिटाने के लिए चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देना था। इसके पीछे मकसद यह है कि महिलाएं स्वावलंबी बनें और अपने हक के लिए लड़ना सीखें।
विज्ञापन


जागरूकता कार्यक्रम में मिशन शक्ति की टीम ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं के कल्याण,आर्थिक सशक्तिकरण, और सुरक्षा के लिए चलाई जा रही योजनाओं जैसे- बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ, उज्जवला योजना, महिला ई हाट योजना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में महिलाओं को सुरक्षा और समर्थन देने के लिए चलाई जा रही वन स्टॉप सेंटर योजना, स्वाधार घर योजना, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय योजना के बारे में बताया गया। महिला सशक्तिकरण के लिए नारी शक्ति पुरस्कार, महिला शक्ति केंद्र योजना, वर्किंग वुमन हॉस्टल योजना सहित भारत सरकार की एक दर्जन से ज्यादा महिला सशक्तीकरण योजना और स्टार्टअप के बारे में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर महिला सेल की एसएचओ इंस्पेक्टर आरती ठाकुर, मिशन शक्ति की जिला मिशन समन्वयक शगुन मनचंदा, महिला सेल के अधिकारी और मिशन शक्ति डीएचईडब्ल्यू जम्मू के अधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

मिशन शक्ति जम्मू सार्थक परिवर्तन लाने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। जागरूकता सत्र के अंत में अधिकारियों ने प्रतिभागियों और पीड़ित महिलाओं से बातचीत की और उनकी समस्याओं संवेदनशीलता के साथ सुना और समाधान बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed