{"_id":"67b25c2a00a15c814d0e0954","slug":"jammu-mishriwala-drain-problem-jammu-news-c-10-jam1007-546920-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शामाचक में गंदगी से पटा नाला, लोग हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शामाचक में गंदगी से पटा नाला, लोग हो रहे परेशान
Mon, 17 Feb 2025 03:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 17 Feb 2025 03:14 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्रवासियों में रोष, कहा- रोजाना बाजार आने वाले लोगों व दुकानदारों को हो रही दिक्कत
प्रशासन से उठाई जल्द नाले की सफाई करवाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मिश्रीवाला। शामाचक बाजार के निकट बना नाला इन दिनों सुविधा कम परेशानियां बढ़ा रहा है। स्थानीय लोगों सहित बाजार आने वाले लोगों और दुकानदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों में काफी रोष है। उन्होंने प्रशासन से जल्द सुध लेकर नाले की सफाई करवाने की मांग उठाई है।
स्थानीय निवासी पूजा रानी और जगदीश भगत ने बताया कि नाले का निर्माण कुछ साल पहले ही हुआ। लेकिन, मौजूदा समय में नाला कचरे और गंदगी से पटा है। गंदगी के चलते मेटाडोर स्टैंड पर चालकों, यात्रियों और दुकानदारों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं, गर्मी का मौसम शुरू होने वाला है जिस कारण मक्खी, मच्छर बीमारियों फैला सकते हैं।
अभी तक कोई कदम नहीं उठाने के कारण प्रशासन के खिलाफ लोगों में रोष है। शामाचक बाजार रोजाना बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। नाले के पास ही सरकारी स्कूल भी है, जिस कारण बच्चे भी प्रभावित हो रहे हैं। रोजाना यहां से गुजरते समय स्कूली बच्चों और शिक्षकों को भी मुंह ढांप कर निकलना पड़ता है।
विज्ञापन
तूफान और बारिश के दौरान गंदगी और कचरा आस-पास बिखर जाता है। वारिश के दिनों में गंदगी दुकानों में भी आ जाती है, जिससे दुकानदारों को काफी परेशानी होती है। इस संदर्भ में मढ़ के विधायक सुरेंद्र कुमार भगत ने कहा कि मार्च में नाले की सफाई करवाई जाएगी।