{"_id":"680171f2e4252968120c350e","slug":"jammu-miran-sahib-crime-jammu-news-c-10-agr1006-591526-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नशा तस्करों ने पुलिस नाके पर किया हमला, गोलीबारी के बाद भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नशा तस्करों ने पुलिस नाके पर किया हमला, गोलीबारी के बाद भागे
Fri, 18 Apr 2025 02:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Fri, 18 Apr 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरां साहिब में रिंग रोड पर बुधवार देर रात की वारदात, बाड़ी ब्राह्मणा में पुलिस टीम हमले में शामिल रहे हैं आरोपी
तीन आरोपियों की पहचान, विभिन्न थानों में आरोपियों पर दर्ज हैं 20 से ज्यादा मामले
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरां साहिब। मीरां साहिब थाना क्षेत्र स्थित रिंग रोड पर बुधवार रात एक नशा तस्कर गिरोह ने नाके पर रोकने का प्रयास करने पर पुलिस टीम को कुचलने की कोशिश की। इस बीच पुलिस ने उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी के टायर पर गोली चलाई। टायर फटने पर आरोपी वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
भागने वालों में बाग अली उर्फ बागू, राज अली उर्फ बच्चू डॉन और दाना शामिल बताए जा रहे हैं। इन पर विभिन्न थानों में 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। सूत्रों के अनुसार, ये वही अपराधी हैं, जिन्होंने कुछ दिन पहले बाड़ी ब्राह्मणा में पुलिस टीम पर हमला किया था। उस घटना में थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हुए थे। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन अपराधी एक स्कॉर्पियो वाहन में रिंग रोड पर घूम रहे हैं। इसके बाद मीरां साहिब पुलिस और स्पेशल टीम ने इलाके में कई स्थानों पर नाके लगाए। छिया चक गांव के पास जब अपराधियों का वाहन दिखाई दिया, तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। मगर, आरोपियों ने तेजधार हथियार निकालकर पुलिस को धमकी दी और उन पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की। पुलिस ने सावधानीपूर्वक गोलीबारी करते हुए गाड़ी के टायर को निशाना बनाया। टायर फटने के बाद वाहन दीवार से जा टकराया, लेकिन आरोपी पैदल ही अंधेरे में भाग निकले।
विज्ञापन
घटना के बाद पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया और आरोपियों की तलाश में कई टीमें लगा दीं। वीरवार को भी पुलिस ने विभिन्न इलाकों में दबिश दी, लेकिन अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।