फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu metro final survey for dpr, RITES team to survey jammu soon

जम्मू मेट्रो के लिए डीपीआर फाइनल करने को अंतिम सर्वे अगले सप्ताह, राइट्स की टीम करेगी दौरा

Tue, 16 Apr 2019 12:04 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 16 Apr 2019 12:04 AM IST
सार

  • चिह्नित 36 स्टेशनों के लिए जगह का लेगी जायजा
  • रिपोर्ट सौंपने के बाद डीपीआर होगी फाइनल, कश्मीर में हो चुका है सर्वे

विज्ञापन
jammu metro final survey for dpr, RITES team to survey jammu soon
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल, अमर उजाला

विस्तार

जम्मू और श्रीनगर में मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए डीपीआर को फाइनल करने पर अंतिम सर्वे चल रहा है। श्रीनगर के बाद अब जम्मू में सर्वे करने राइट्स की टीम जम्मू पहुंचेगी। सर्वे के दौरान जम्मू शहर में मेट्रो स्टेशनों की स्थिति का जायजा लिया जाएगा। स्टेशन की संख्या में बढ़ोतरी या कम करने को लेकर भी टीम राय देगी। 
विज्ञापन


इससे पहले सितंबर 2017 में ड्राफ्ट डीपीआर फाइनल हो चुकी है। इसके बाद राइट्स फाइनल सर्वे कर रही है। सर्वे का काम पूरा होने के बाद जापान की कंपनी से लोन के लिए इरा अप्लाई करेगा। मेट्रो लाइन जम्मू शहर में 36 और श्रीगनर शहर में 54 किलोमीटर लंबी होगी। मेट्रो चलने से यातायात समस्या का निदान होगा। लोग कुछ ही मिनट में लोग गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन


दोनों राजधानी में दो-दो कॉरिडोर होंगे
जम्मू में मेट्रो खैरी से प्रदर्शनी मैदान, बनतालाब, हाईकोर्ट, परेड मैदान, बीसी रोड, बस स्टैंड तक दौड़ेंगी। इसके अलावा दूसरा कॉरिडोर जम्मू से बरनाई तक होगा। इसमें बाड़ी ब्राह्मणा, रेलवे स्टेशन, शक्ति नगर, कनाल हेड चौक, त्रिकुटा नगर, गांधी नगर इलाके कवर होंगे। एक कॉरिडोर में 10 और दूसरे में में 25 स्टेशन होंगे। श्रीनगर में कॉरिडोर एक श्रीनगर से एचएमटी जक्शन, पंपोर बस स्टैंड, बटमालू, लाल चौक, बादामी बाग, पंथा चौक जबकि कॉरिडोर दो में उसमनाबाद से एयरपोर्ट, सौरा, जामा मस्जिद, राम बाग स्टेशन होंगे। कॉरिडोर एक में 16 जबकि दो में 19 स्टेशन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

'डीपीआर फाइनल करने के लिए सर्वे चल रहा है। राइट्स की टीम अगले सप्ताह जम्मू पहुंच रही है। सर्वे का काम पूरा होने के बाद डीपीआर को अंतिम स्वीकृति मिलेगी और लोन के लिए अप्लाई किया जाएगा।'-राघव लंगर, सीईओ, ईरा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed