जम्मू: महबूबा मुफ्ती ने न्यूजक्लिक पर हुई रेड की निंदा की, कहा- अमृत काल में सच बोलना सबसे बड़ा अपराध
पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा ने कहा कि सरकार कहती है कि अमृतकाल चल रहा है। अमृत काल में सच बोलना सबसे बड़ा अपराध है। जो भी सरकार से सवाल करते हैं, उन्हीं पर रेड की जा रही है।
विस्तार
महबूबा मुफ्ती ने न्यूज पोर्टल 'न्यूजक्लिक' के आवासों पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की छापेमारी की निंदा की। उन्होंने कहा कि विपक्षी बैठक में इस पर भी चर्चा हुई और सभी ने इस कार्रवाई की निंदा की है। महबूबा ने कहा कि बहुत कम मीडिया घराने बचे हैं यहां सरकार से सवाल पूछे जा रहे हैं और सरकार उन्हें भी दबाने का प्रयास कर रही है। जम्मू में नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के नेतृत्व में आयोजित हुई विपक्षी दलों की बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए महबूबा मुफ्ती ने ये बातें कहीं।
भाजपा पर हमला करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा ने कहा कि सरकार कहती है कि अमृतकाल चल रहा है। अमृत काल में सच बोलना सबसे बड़ा अपराध है। जो भी सरकार से सवाल करते हैं। बेरोजगारी और महंगाई की बात करते हैं, उन्हीं पर रेड की जा रही है। उन्होंने कहा कि उम्मीद एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया पर संज्ञान लें।
उन्होंने कहा कि पहले को जम्मू कश्मीर में ही पत्रकारों के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी, लेकिन अब पूरे देश में इस तरह की कार्रवाई हो रही हैं। बता दें कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मंगलवार सुबह ऑनलाइन पोर्टल न्यूजक्लिक और उसके पत्रकारों के परिसरों पर छापेमारी की है।
#WATCH | On Delhi Police action on 'NewsClick', PDP chief Mehbooba Mufti says, "We condemn it. In BJP's 'Amrit Kaal' speaking the truth is the biggest crime..." pic.twitter.com/Lu5OPrmPXz
— ANI (@ANI) October 3, 2023
फारूक अब्दुल्ला बोले: दस अक्तूबर को सरकार के खिलाफ करेंगे धरना-प्रदर्शन
फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि विपक्षी दलों की बैठक में जम्मू कश्मीर के मौजूदा हालातों पर चर्चा की गई और इसके बाद सभी ने मिलकर ये फैसला लिया है कि आगामी दस अक्तूबर को सरकार के खिलाफ शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर