फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, meeting, administration, sports council

खेल संघ समय पर दें कैलेंडर : सचिव

विज्ञापन
jammu, meeting, administration, sports council
स्पोर्ट्स काउंसिल ने खेल संघों के पदाधिकारियों के साथ एमए स्टेडियम में की बैठक
विज्ञापन

कहा, दूरदराज और बॉर्डर इलाकों में प्रतिभाओं की होगी खोज, गतिविधियां बढ़ेंगी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। स्पोर्ट्स काउंसिल की खेल संघों के पदाधिकारियों के साथ मौलाना आजाद (एमए) स्टेडियम में सचिव नुजुहत गुल की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें खेल संघों को समय पर कैलेंडर देने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान सचिव ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के दूरदराज और बॉर्डर इलाकों में खेल प्रतिभाओं की खोज के साथ खेल गतिविधियों को बढ़ाने पर काम होगा। स्पोर्ट्स काउंसिल इस पर विशेष ध्यान देगी। ग्रामीण और जनजातीय आबादी के पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि खेलों खेल संस्कृति को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में खेल प्रतिभाओं की खोज में खेल संघों के योगदान को सराहा और लगातार ध्यान देने को कहा। प्रदेश में राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी करवाने में सरकार से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। खेल संघों से विभिन्न खेलों के राष्ट्रीय पदक विजेताओं के नकद पुरस्कार के लिए आवेदन करवाने पर जोर दिया। इस दौरान खेल संघों के सदस्यों ने सुझाव और प्रस्ताव रखे, ताकि खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरू होंगी खेल अकादमियां
सचिव ने कहा कि सरकार प्रदेश में खेल अकादमियां शुरू करेगी। खेल क्षेत्र के लिए 152.69 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया, जो 2024-25 के संशोधित आवंटन से 36.91 करोड़ रुपये अधिक है। खेल विभाग श्रीनगर में डल झील और कठुआ के बसोहली में वाटर स्पोर्ट्स के लिए राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed