फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu Masked men kidnapped woman and tied her hands threw her in Tawi river

जम्मू: नकाबपोशों ने महिला का अपहरण कर हाथ-पैर बांध तवी में फेंका

Thu, 08 Sep 2022 01:27 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 08 Sep 2022 01:27 PM IST
सार

ऑटो में सवार पांच नकाबपोशों ने बुधवार सुबह एक महिला का अपहरण कर लिया। इस दौरान उससे मारपीट की। फिर हाथ-पैर बांधने के बाद चेहरे को दुपट्टे से ढक कर पीरखो के पास तवी नदी में फेंक दिया।

विज्ञापन
jammu Masked men kidnapped woman and tied her hands threw her in Tawi river
अपराध - फोटो : पीटीआई

विस्तार

जम्मू शहर में ऑटो में सवार पांच नकाबपोशों ने बुधवार सुबह एक महिला का अपहरण कर लिया। इस दौरान उससे मारपीट की। फिर हाथ-पैर बांधने के बाद चेहरे को दुपट्टे से ढक कर पीरखो के पास तवी नदी में फेंक दिया। जिस जगह महिला को फेंका गया, वहां पर कूड़े का ढेर था। एक कबाड़ उठाने वाला जब वहां पहुंचा, तो उसने महिला को देखा और उसके हाथ-पैर खोले। इसके बाद महिला अपने घर पहुंची और आपबीती बताई। पीर मिट्ठा पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन


पीरखो की रहने वाली महिला के अनुसार, बुधवार सुबह सात बजे हर रोज की तरह किसी के घर काम करने के लिए निकली। आमतौर पर पति छोड़ने जाते हैं। लेकिन मंगलवार रात पति से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, तो अकेली ही निकल पड़ी। थोड़ी दूर जाने पर एक युवक पीछे से आया। उसने आवाज लगाई। युवक ने कहा कि सामने खड़े ऑटो में एक महिला है, जो आपसे बात करना चाहती है। इस पर ऑटो की तरफ बढ़ गई। तभी ऑटो से नकाबपोश युवक बाहर निकले और अपहरण कर सिद्दड़ा की तरफ जाने वाले रास्ते पर ले गए। इस दौरान थप्पड़ भी मारे। रस्सी से हाथ-पैर बांधने के बाद चेहरे को दुपट्टे से ढक दिया। इसके बाद तवी नदी में कूड़े के ढेर के पास फेंक दिया। थोड़ी देर बाद एक कबाड़वाला आया, जिसने हाथ-पैर खोले। 
विज्ञापन


युवक के खिलाफ पांच बार दर्ज कराई शिकायत, नहीं हुई कार्रवाई

महिला के अनुसार, लोवर मस्तगढ़ का रहने वाला एक युवक बेटी को कई महीनों से तंग कर रहा है। मंगलवार को उसने घर पर पत्थर भी फेंके। हमने पांच बार पीर मिट्ठा पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पुलिसकर्मी कहते हैं कि वह नशेड़ी है। हम कुछ नहीं कर सकते। यहां तक कि पुलिस ने युवक पर कार्रवाई करने के लिए भी 10 हजार रुपये मांगे। परिवार के अन्य सदस्यों का कहना है कि उक्त युवक बेटी से जबरन शादी करना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना- आरोपी युवक को किया गया गिरफ्तार

पीर मिट्ठा पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी मोहम्मद राशिद का कहना है कि महिला ने राहुल कुमार निवासी मस्तगढ़ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उसका अपहरण किया। फरवरी 2022 में महिला की बेटी ने राहुल के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर उसे गिरफ्तार किया गया। जांच पूरी कर चालान पेश किया। बाद में वह कोर्ट से जमानत लेकर छूट गया। अब फिर से उक्त युवक के खिलाफ महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। महिला के आरोपों की जांच जारी है। फिलहाल यह जांच का विषय है कि महिला का अपहरण हुआ और अगर हुआ तो क्या जिस युवक पर आरोप लगा है, उसने किया है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed