फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, mahakumbh, bus facility

Jammu News: चलो महाकुंभ चलें... बस रवाना

विज्ञापन
jammu, mahakumbh, bus facility
बस के साथ चालक सह चालक व अन्य। संवाद
जम्मू बस स्टैंड पर श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह, किश्तवाड़ के एक ही परिवार के चार लोग गए
विज्ञापन

अन्य दिनों के लिए भी बुकिंग शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रयागराज के लिए रविवार को जम्मू बस स्टैंड से जेकेआरटीसी की बस रवाना हो गई। इस दौरान महाकुंभ में भाग लेने के लिए श्रद्धालुओं में खासा जोश दिखाई दिया। खास बात यह है कि पहले दिन किश्तवाड़ के एक ही परिवार के चार लोग भी तीर्थयात्रा पर रवाना हुए हैं।
शाम को बस के रवाना होते ही बस स्टैंड जयकारों से गूंज उठा। कुंभ के लिए 20 से अधिक लोग रवाना हुए। तीर्थयात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं ने बताया कि प्रयागराज में स्नान कर पुण्य कमाएंगे। हर बार यात्रा में भाग लेते हैं। इस बार भी भाग लेने के लिए रवाना हो रहे हैं। कुंभ के दौरान पांच दिनों तक रुकेंगे और आरती में भी भाग लेंगे।
विज्ञापन



सेवा शुरू होते ही करवाई बुकिंग, सुबह ही पहुंचे जम्मू
इसमें किश्तवाड़ से एक ही परिवार के चार सदस्य रवाना हुए हैं। इसमें मुलख राज निवासी खरियां इंद्रवाल किश्तवाड़ ने बताया कि हर बार कुंभ मेले के लिए जाते हैं। पहले सीधी बस सेवा नहीं थी। ऐसे में चंडीगढ़ से बस बदलनी पड़ती थी। इस बार बस सेवा शुरू होते बुकिंग करवाई और सुबह किश्तवाड़ से जम्मू पहुंचे। यात्रा में उनके साथ अन्य जगहों से आए श्रद्धालु भी हैं। पत्नी ममता, बेटी कविता और बेटा सुजल ने कहा कि कुंभ में स्नान करेंगे। मेले में माहौल भक्तिमय रहता है। अलग-अलग राज्यों से आए लोगों से भी मिलने का मौका मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------
पहले 400 लोगों का जत्था हुआ था रवाना
इससे पहले शाही स्नान में भाग लेने के लिए महामंडेश्वर महंत रामेश्वर दास जी महाराज की अगुवाई में 400 लोगों का जत्था रवाना हुआ है। इसके अलावा अन्य लोग भी निजी वाहनों के माध्यम से कुंभ के लिए रवाना हो चुके हैं।



पहली बार यात्रा में जाने का मिला मौका
बस के चालक फारूक निवासी वेयरहाउस और रंधीर सिंह ने कहा कि पहली बार यात्रा में जाने का मौका मिला है। दो चालक की ड्यूटी है। आज 5 बजे कुंभ में पहुंचेंगे। परिचालक अजय कुमार ने कहा कि कुंभ जाने के लिए आनलाइन बुकिंग हो रही है। दूसरे दिन तो कम लोग जा रहे हैं मगर अगाामी दिनों के लिए बुकिंग जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed