फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu: Life imprisonment to Tantrik convicted in murder of an eight year old child

इंसाफ: आठ साल के बच्चे की हत्या में दोषी तांत्रिक को उम्रकैद, हत्यारे ने चाकू से निकाली दी थी आंख

Fri, 15 Dec 2023 02:18 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 15 Dec 2023 02:18 PM IST
सार

खंदवाल गांव के रहने वाले तिलक राज ने तंत्र विद्या के लिए बच्चे का दराती से गला काट दिया था। फिर चाकू से उसकी दाहिनी आंख निकालकर तवी नदी में फेंक दी।

विज्ञापन
jammu: Life imprisonment to Tantrik convicted in murder of an eight year old child
court hammer

विस्तार

तंत्र-मंत्र के लिए आठ वर्ष के बच्चे की हत्या करने वाले तांत्रिक को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही मृतक के परिवार को डेढ़ लाख रुपये का मुआवजा देने का भी आदेश जारी किया है। दस वर्ष पुराने इस मामले को सुनकर तब हर किसी की रूह कांप उठी थी।

विज्ञापन


खंदवाल गांव के रहने वाले तिलक राज ने तंत्र विद्या के लिए बच्चे का दराती से गला काट दिया था। फिर चाकू से उसकी दाहिनी आंख निकालकर तवी नदी में फेंक दी। प्रधान सत्र न्यायाधीश जम्मू संजय परिहार ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कहा कि यह भयावह अपराध है। ऐसे मामलों की गंभीरता को कम नहीं आंका जा सकता। आठ वर्षीय बच्चे की मौत निर्विवाद रूप से भयानक है।
विज्ञापन


न्यायाधीश ने कहा कि मृत्युदंड के बजाय इस मार्ग को चुनना इस विश्वास पर आधारित है कि सच्चा पश्चाताप और परिवर्तन केवल निरंतर चिंतन और पुनर्वास के अवसर के माध्यम से ही प्राप्त किया जा सकता है। इस प्रकार अपराध और सजा की जटिलताओं को संबोधित करने के लिए परिस्थितियों को कम करने सहित सभी कारकों पर व्यापक विचार आवश्यक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराध और सजा में निहित जटिलताओं के मामले में यह न्यायालय आशा करता है कि अभियुक्त इस सजा के प्रभाव के माध्यम से अपने कृत्यों के अपराधों का सामना करने और वास्तविक पश्चाताप की राह पर चलने के लिए मजबूर हो जाएगा।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

वर्ष 2013 में 16 दिसंबर को मनोहर लाल ने सतवारी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। बताया कि उसका भतीजा साहिल कुमार मंदिर के पास खेल रहा था। शाम 6.30 बजे के बाद से उसका कुछ पता नहीं है। पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए चट्ठा पुलिस चौकी में इसकी जानकारी दी। 17 दिसंबर को अगले दिन साहिल कुमार का शव खंदवाल गांव के खेत में भूसे के ढेर में मिला। साहिल का गला कटा हुआ था। दाहिनी आंख भी निकाल ली गई थी। पेट पर भी जख्म के निशान थे।

तांत्रिक बन ले ली बली

आरोपी तिलक राज ने अपने घर जियारत बना रखी थी। लोग उसके पास आते-जाते थे। वह खुद तांत्रिक बन गया था। तंत्र विद्या के लिए उसने साहिल की हत्या की। वारदात के दिन उसने पहले से खेत में लकड़ियों के ढेर में दराती छिपा रखी थी, जबकि चाकू अपने घर से ले गया। सर्दी की वजह से अंधेरा जल्दी हो गया था। इसका लाभ उठाकर वह साहिल को गांव से बाहर खेत में ले गया। वहां दराती से उसका गला काटा। इसके बाद चाकू से उसकी आंख निकाली। फिर पेट में चाकू मारे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed