{"_id":"656c4ec43c6f533ccc0a0824","slug":"jammu-lg-manoj-sinha-honored-disabled-people-on-world-disabled-day-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: विश्व दिव्यांग दिवस पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दिव्यांगजनों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: विश्व दिव्यांग दिवस पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दिव्यांगजनों को किया सम्मानित
Sun, 03 Dec 2023 03:17 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 03 Dec 2023 03:17 PM IST
सार
उपराज्यपाल ने कहा कि प्रदेश प्रशासन ने एमटीएस पद के लिए 100% दृश्य बाधिता को बेंचमार्क दिव्यांगता के रूप में मान्यता देने, सरकारी क्षेत्र में विभिन्न पदों के लिए बेंचमार्क दिव्यांगता की संख्या में वृद्धि करने के लिए कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा
- फोटो : डीआईपीआर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीन दिसम्बर, विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर जम्मू में कल्पना कला केंद्र द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उपराज्यापल मनोज सिन्हा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। कार्यक्रम में उपराज्यपाल ने जीवन में चुनौतियों पर काबू पाकर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता हासिल करने वाले दिव्यांगजनों को सम्मानित किया। साथ ही दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने में उत्कृष्ट योगदान देने वाली संस्थानों को भी सम्मानित किया
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने कहा कि प्रदेश प्रशासन ने एमटीएस पद के लिए 100% दृश्य बाधिता को बेंचमार्क दिव्यांगता के रूप में मान्यता देने, सरकारी क्षेत्र में विभिन्न पदों के लिए बेंचमार्क दिव्यांगता की संख्या में वृद्धि करने, संतृप्ति प्राप्त करने के लिए रेट्रोफिटेड स्कूटी के वितरण में 200% वृद्धि के लिए कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
एलजी ने कहा कि वह समाज के सभी वर्गों से आग्रह करते हैं कि वे दिव्यांगजनों को मुख्यधारा में पूर्ण रूप से शामिल करने और सम्मान के साथ सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों में उनकी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन के प्रयास में शामिल होएं।
विज्ञापन