फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu legislative council seats are vacant in March

जम्मू: विधान परिषद की 15 सीटों पर मार्च में चुनाव संभव

Wed, 04 Feb 2015 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 04 Feb 2015 10:07 PM IST
विज्ञापन
jammu legislative council seats are vacant in March

सात फरवरी को राज्यसभा मतदान के लिए गर्माई सियासत मार्च महीने में भी विधान परिषद की खाली हो रही 15 सीटों पर गर्माएगी। जम्मू-कश्मीर विधान परिषद में 2015 के मार्च महीने में मौजूदा समय में कुल 34 में से पंद्रह सदस्य सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इनमें चेयरमैन अमृत मल्होत्रा भी शामिल हैं। रिटायर होने वाले सदस्यों में सात मनोनीत एमएलसी भी शामिल हैं।

विज्ञापन


विधान परिषद सचिवालय के रिकार्ड के अनुसार सात मनोनीत सदस्यों समेत जम्मू-कश्मीर विधान परिषद के पंद्रह सदस्यों का मार्च महीने में कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इनमें आठ नेकां, पांच कांग्रेस, पीडीपी और पैंथर्स का एक-एक सदस्य शामिल है।
विज्ञापन


चेयरमैन अमृत मल्होत्रा 27 मार्च, 2015 को रिटायर हो जाएंगे। इसके अलावा सईद असगर अली का कार्र्यकाल नौ मार्च का समाप्त हो रहा है। विजय बकाया का कार्यकाल 16 मार्च, नोरबू गियालचन का कार्यकाल नौ मार्च, बीआर कुंडल का नौ मार्च, बशीर अहमद माग्रे का कार्यकाल 27 मार्र्च को समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधान परिषद सदस्य शेख गुलाम कादिर परदेसी का कार्र्यकाल 27 मार्च, जावेद अहमद राणा का कार्यकाल 27 मार्र्च को समाप्त हो रहा है। राणा विधानसभा का चुनाव जीतकर विधायक बन चुके हैं। शेख गुलाम रसूल 27 मार्र्च को रिटायर हो रहे हैं।


आगा सईद अहमद रिजवी का नौ मार्च, अजय कुमार सडोत्रा का 27 मार्र्च, सईद मोहम्मद रफीक शाह का कार्यकाल 16 मार्च, रविंद्र कुमार शर्मा का कार्र्यकाल 27 मार्च, 2015 को समाप्त हो रहा है। एमके अजातशत्रु सिंह का कार्यकाल नौ मार्च और खालिद नजीब सोहरावर्दी का कार्यकाल 16 मार्च को समाप्त हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed