{"_id":"6800202bd30de193470a113c","slug":"jammu-katra-shrinagar-train-jammu-news-c-10-lko1027-590777-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पर्यटन सीजन में घाटी तक सीधी ट्रेन का इंतजार और बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पर्यटन सीजन में घाटी तक सीधी ट्रेन का इंतजार और बढ़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
242 किमी लंबी यूएसबीआरएल परियोजना में सिर्फ 63 किलोमीटर पर ट्रेन परिचालन है शेष
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कश्मीर घाटी तक सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने का इंतजार और बढ़ गया है। पर्यटन सीजन में घाटी तक ट्रेन से सफर करने के लिए पर्यटकों और इंतजार करना पड़ेगा। प्रधानमंत्री का 19 अप्रैल को प्रस्तावित दौरा स्थगित हुआ है। ऐसे में कटड़ा-श्रीनगर के बीच वंदेभारत के परिचालन पर फिर ब्रेक लग गई है।
242 किमी लंबी उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना में कटड़ा-बनिहाल के बीच 111 किलोमीटर खंड का निर्माण कार्य 2024 दिसंबर में पूरा हुआ था। इसके बाद रेलवे कटड़ा-श्रीनगर के बीच वंदेभारत के साथ मालगाड़ी का सफल ट्रायल कर चुका है। कटड़ा-बनिहाल सेक्शन का रेलवे सुरक्षा आयोग (सीआरएस) इंस्पेक्शन हुआ।
कुछ सुधार के बाद इस सेक्शन को ट्रेन परिचालन के लिए हरी झंडी मिली, हालांकि ट्रेन चलने के लिए हरी झंडी का इंतजार बढ़ता चला गया। सीआरएस होने चार महीने बाद भी वंदे भारत का परिचालन शुरू नहीं हुआ। पहले 17 फरवरी को प्रधानमंत्री का प्रस्तावित दौरा था, जो स्थगित हुआ था। इसके बाद 19 अप्रैल को दौरे तय माना जा रहा था, लेकिन ठीक चार दिन पहले ही दौरे को स्थगित किया गया।
विज्ञापन
अब कश्मीर तक ट्रेन परिचालन के कयास लगाने का सिलसिला शुरू होगा। 111 किमी कटड़ा-बनिहाल में से बनिहाल से संगलदान 48 किलोमीटर तकका खंड फरवरी 2024 में शुरू हुआ था। वर्तमान में संगलदान से बारामूला तक डीएमयू ट्रेन प्रति दीन चलती है। अब सिर्फ 63 किलोमीटर पर परिचालन होना बाकी है जिसका इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। कटड़ा-श्रीनगर के बीच वंदेभारत का परिचालन होने से अमरनाथ यात्रियों को भी काफी सुविधा मिलनी थी। उनके पास सड़क, हवाई मार्ग के अलावा रेल मार्ग से सफर करने का विकल्प होना था।