फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, kathua, water front

Jammu News: वाटर फ्रंट बनकर तैयार, लोग सैर के साथ लें सकेंगे मधुर संगीत का आनंद

Wed, 23 Apr 2025 03:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 23 Apr 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
jammu, kathua, water front
खूबसूरत खंभाें से जगमगाएगी सड़क, नहर के दूसरी ओर होगी खाने-पीने की बेहतरीन व्यवस्था
विज्ञापन

अंतिम चरण की ओर आठ करोड़ से शहर में वाटर फ्रंट परियोजना

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर के बीचोबीच से बहती नहर अब लोगों के लिए और भी आकर्षण का केंद्र बन गई है। जिला प्रशासन ने सामाजिक जिम्मेदारी के तहत परियोजना का काम पूरा करवा रहा है। जानकारी के अनुसार परियोजना पर आठ करोड़ की लागत आई है। इसमें न सिर्फ साइकिलिंग, स्केटिंग और सैर के लिए ट्रैक विकसित किया गया है, बल्कि ट्रैक के किनारे लोग शाम के समय मधुर संगीत का आनंद भी लेने लगे हैं।
दिल्ली कटड़ा एक्सप्रेस-वे का निर्माण करवा रही मेगा इंजीनियरिंग इंफ्रा लिमिटेड की ओर से सामुदायिक सामाजिक दायित्व के तहत कठुआ में वाटर फ्रंट को विकसित किया गया है। ड्रीमलैंड पार्क सड़क किनारे नए साइकिलिंग, स्केटिंग और सैर करने के लिए ट्रैक विकसित कर दिया गया है। एक किलोमीटर लंबे इस ट्रैक पर बाकायदा संगीत के लिए व्यवस्था की गई है। सैर करने वाले लोग मध्यम संगीत के साथ सैर का आनंद लेने लगे हैं।
विज्ञापन

वाटर फ्रंट को आकर्षक बनाने के लिए ट्रैक के किनारे सुंदर खंभे भी रोशन किए जा रहे हैं। नहर चौक पर इस वाटर फ्रंट के आकर्षणों को दिखाने के लिए लैंडमार्ग भी स्थापित किया है। रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग यह वाटर फ्रंट को दर्शाता संकेतक लोगों को आकर्षित करने का भी काम कर रहा है। इससे कठुआ शहर के बीचोबीच बहने वाली नहर का स्वरूप बदलता जा रहा है। यह परियोजना नहर के पारिस्थितिकी और आकर्षण को बढ़ाने के साथ-साथ स्थानीय पर्यटन और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन के अनुसार परियोजना का उद्देश्य कठुआ नहर को शहरी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना है। इससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को एक नया आकर्षण स्थल मिलेगा। परियोजना के तहत नहर के पास वेंडिंग जोन, पार्किंग और अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। गर्मी के सीजन में कठुआ नहर में न सिर्फ स्थानीय बल्कि पंजाब से लेकर जम्मू तक लोग अच्छा समय व्यतीत करने पहुंचते हैं। यह नहर लोगों को मुफ्त के वाटरपार्क का नजारा देती है। ऐसे में नया विकसित वाटर फ्रंट इस बार गर्मी के सीजन में लोगों को खूब रास आने वाला है।






30 को कठुआ पहुंच रहे उप राज्यपाल जनसमर्पित कर सकते हैं वाटर फ्रंट
30 अप्रैल को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का कठुआ दौरा प्रस्तावित है। ब्राह्मण सभा की ओर से भगवान परशुराम चौक की नींव रखवाए जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। संभावना है कि इसी चौक से सटकर तैयार हो रहे वाटर फ्रंट को उप राज्यपाल इसी दिन जनता को समर्पित कर सकते हैं। प्रशासनिक स्तर पर भी भीतर खाते जहां इसकी तैयारियां जारी हैं। परियोजना को भी जल्द पूरा करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed