{"_id":"680aa84337668b2524020dca","slug":"jammu-kathua-search-operation-jammu-news-c-10-jam1004-597266-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पांच संदिग्ध देखे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पांच संदिग्ध देखे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान
Fri, 25 Apr 2025 02:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Fri, 25 Apr 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-सुरक्षा बलों ने जंगलों और बेई नाले को खंगाला, सफलता नहीं मिली
संवाद न्यूज एजेंसी
हीरानगर। बेई नाले के साथ लगते गांव छन्न खत्रियां में बुधवार रात को पांच संदिग्ध देखे जाने की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने रात से लेकर सुबह करीब साढ़े नौ बजे तक तलाशी अभियान चलाया।
जानकारी के अनुसार सुमित वर्मा नामक व्यक्ति ने पांच संदिग्धों को देखे जाने की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस, एसओजी और सेना ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान गांव के साथ लगते जंगलों और बेई नाले को बारीकी से खंगाला गया।
जानकारी के अनुसार रात करीब 11:30 बजे सुमित वर्मा घर लौट रहा था तभी उसने रास्ते में पांच संदिग्ध लोगों को देखा जो पिट्ठू उठाए हुए थे। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एसओजी से संपर्क किया और जिसके बाद सेना भी मौके पर पहुंच गई और उसी वक्त सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। करीब दस घंटे चले इस तलाशी अभियान के बाद भी सुरक्षा वालों के हाथ कुछ नहीं लगा है।