{"_id":"6802bae62906a4d926054d49","slug":"jammu-kathua-culture-tour-jammu-news-c-10-jmu1038-592115-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार पहुंचे लखनपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार पहुंचे लखनपुर
Sat, 19 Apr 2025 02:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sat, 19 Apr 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कठुआ ने सिख समुदाय से संबंधित ज्वलंत मुद्दों पर दिया ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गर्गज का लखनपुर पहुंचने पर जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कठुआ ने भव्य स्वागत किया। लखनपुर पहुंचने पर जत्थेदार ने सबसे पहले जिला कमेटी के सदस्यों से मुलाकात की और फिर जिला गुरुद्वारा सिंह सभा कठुआ पहुंचे।
यहां उन्होंने संगत के साथ माथा टेका और अपने विचार साझा किए। उन्होंने जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कठुआ की टीम को सिख समुदाय और समाज के कल्याण के लिए उनकी स्वैच्छिक सेवा के लिए आभार जताया। इस अवसर पर जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कठुआ ने सिख समुदाय से संबंधित ज्वलंत मुद्दों पर मांगों का ज्ञापन प्रस्तुत किया। जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जम्मू ने स्वागत समारोह में भाग लिया और डीजीपीसी कठुआ के साथ सहयोग किया। गुरुद्वारा सिंह सभा कठुआ के लंगर हॉल में संगत के लिए लंगर परोसा गया, जिसमें जत्थेदार साहिब ने संगत के साथ लंगर ग्रहण किया।