{"_id":"680aa7a6af91a4751901ccea","slug":"jammu-kathua-bilawar-search-operation-jammu-news-c-10-jam1004-597267-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: संदिग्धों की तलाश में दूसरे दिन भी चला तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: संदिग्धों की तलाश में दूसरे दिन भी चला तलाशी अभियान
Fri, 25 Apr 2025 02:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Fri, 25 Apr 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मडून पंचायत के प्लेई इलाके में तीन संदिग्धों को देखने की सूचना पर कार्रवाई
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बिलावर। मडून पंचायत मे संदिग्धों की तलाश में शुक्रवार को दूसरे दिन भी तलाशी अभियान जारी रहा। तलाशी अभियान में भारतीय सेना, सीआरपीएफ और एसओजी की टीम ने मडून पंचायत से सेट जंगलों को खंगाला और देर शाम तक तलाशी अभियान जारी रहा। इस दौरान सुरक्षा बलों ने ड्रोन की सहायता ली और डॉग स्क्वॉड से भी इलाके को खंगाल।
बता दें कि वीरवार की दोपहर को एक स्थानीय युवक ने मडून पंचायत के प्लेई इलाके में तीन संदिग्धों को देखने का दावा किया था। जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया जो दूसरे दिन भी जारी रहा ।मडून इलाके में संदिग्ध दिखाई देने के बाद इलाके के लोग डरे और सहमे हुए हैं। ऐसे मे आधुनिक हथियारों से लैस आतंकियों का इलाके के जंगलों में छिपे रहना स्थानीय लोगों में भी डर पैदा कर रहा है। उधर धार डूगनु इलाके से सटे जंगलों में भी सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। सुरक्षा बलों ने क्षेत्र को पूरी तरह से खंगाला।