{"_id":"68055d89485511033509b583","slug":"jammu-kathua-bilawar-culture-male-jammu-news-c-10-jmu1038-593692-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: चनियाल बिरादरी के सदस्यों ने लिया कुलदेवता कालीवीर का आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: चनियाल बिरादरी के सदस्यों ने लिया कुलदेवता कालीवीर का आशीर्वाद
Mon, 21 Apr 2025 02:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 21 Apr 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भड्डू गांव में हुआ चनियाल बिरादरी की वार्षिक मेल का आयोजन
लोगो : हमारा समाज
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। भड्डू गांव में स्थित कुल देवता स्थान पर रविवार को चनियाल बिरादरी की वार्षिक मेल का आयोजन किया। वार्षिक मेल में बिरादरी के सदस्यों ने कुलदेवता कालीवीर का आशीर्वाद लिया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
बिरादरी के सदस्यों ने रविवार सुबह कुलदेवता को स्नान करवाकर नए वस्त्र पहनाए। इस मौके पर मौजूद बिरादरी के सदस्यों ने भजन संकीर्तन का आयोजन किया। दोपहर 1 बजे सबसे पहले कुलदेवता को भोग लगाया गया, जिसके बाद आमजन के लिए भंडारा खोल दिया गया। बिरादरी के सदस्य विजय पठानिया, बलबीर सिंह, कौशल पठानिया, रमन, जसविंदर सिंह और चेतन चनियाल ने बताया कि हर साल 20 अप्रैल को कुलदेवता स्थान पर चनियाल बिरादरी की वार्षिक मेल करवाई जाती है।
उन्होंने बताया कि वार्षिक मेल में स्थानीय इलाके के साथ-साथ अन्य कई राज्यों में रहने वाले बिरादरी के सदस्य पहुंचकर कुलदेवता का आशीर्वाद लेते हैं। दोपहर 1 बजे से शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक जारी था।