{"_id":"08b6bfd6bc1ac64cbdef9812532c4230","slug":"jammu-kashmir-won-15-medals-at-national-games-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल गेम्स में जम्मू-कश्मीर को 15 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल गेम्स में जम्मू-कश्मीर को 15 पदक
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 14 Feb 2015 11:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल में हुई नेशनल गेम्स में राज्य ने पंद्रह पदक अपने नाम किए। इसमें जिमानिस्टक में दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य, फेंसिंग में दो कांस्य, बाक्सिंग में तीन कांस्य, वुशू में एक स्वर्ण, एक रजत, दो कांस्य और वाटर स्पोर्ट्स में एक कांस्य पदक हासिल हुआ। वर्ष 2011 में नेशनल गेम्स के मुकाबले इस बार राज्य की झोली में तीन पदकों की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
शनिवार को वुशू (शांशो) के 65 किलोग्राम भार वर्ग में भानू प्रताप ने चोटिल होने के बावजूद शानदार खेल दिखाते हुए यूपी के राहुल को पछाड़कर स्वर्ण पदक जीता। भिड़ंत के दौरान भानू के दोनों पैरों में चोट के कारण बैंडेज बंधी हुई थी। इसके बावजूद भानू ने अपने लक्ष्य का पीछा नहीं छोड़ा और स्वर्ण पदक पाने पर ही शांत हुए।
विज्ञापन
इसके अलावा 70 किलोग्राम भार में प्रदीप सिंह को फाइनल में राजस्थान के प्रतिद्वंद्वी से हार देखकर रजत पदक से संतुष्टि करनी पड़ी। इससे पूर्व जेएंडके दो कांस्य पदक अपनी झोली में डाल चुका था। इस चैंपियनशिप में जम्मू-कश्मीर ओवरआल दूसरे स्थान पर रहा। जबकि यूपी एक स्वर्ण और दो रजत पदक लेकर पहले स्थान पर रहा।
विज्ञापन
फेंसिंग में राज्य को कांस्य पदक के साथ दूसरी सफलता मिली। साइबर टीम प्रतियोगिता में राज्य के खिलाडि़यों की तमिलनाडु के साथ कांटे की टक्कर रही। सेमीफाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर के खिलाडि़यों ने शुरू से ही प्रतिद्वंद्वियों पर दबाव बनाकर खेला। आखिर में राज्य के खिलाड़ी मात्र एक अंक बनाने से चूक गए और तमिलनाडु ने 45-44 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।
राज्य साइबर टीम में अंतरराष्ट्रीय फेंसर रशीद अहमद, उज्ज्वल गुप्ता, विशाल थापर और जावेद शामिल रहे। हालांकि इस बार वाटर स्पोर्ट्स में जेएंडके को खास सफलता नहीं मिली। वर्ष 2011 में हुई नेशनल गेम्स में राज्य को सबसे ज्यादा काइकिंग व नोइंग की विभिन्न स्पर्धाओं में छह पदक मिले थे।
इसके अलावा बाक्सिंग, फेंसिंग, वेटलिफ्टिंग में एक-एक और जिमनास्टिक में तीन पदक हासिल हुए थे। लेकिन इस बार बाक्सिंग में राज्य को तीन, फेंसिंग में दो और जिमानिस्टक में पांच पदक मिले हैं।
जम्मू-कश्मीर स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल के मुख्य खेल अधिकारी अब्दुल क्यूम ने कहा कि राज्य के खिलाडि़यों ने अपेक्षाओं के मुताबिक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसमें खासकर भानू प्रताप ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतिभाशाली खिलाडि़यों को प्रोत्साहित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।