{"_id":"635036e4b2d0547e0e49b838","slug":"jammu-kashmir-woman-house-raided-in-sopore-narco-terrorism-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: नारको-आतंकवाद केस में सोपोर में महिला के घर पर दबिश, दस्तावेज और डिजिटल उपकरण बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: नारको-आतंकवाद केस में सोपोर में महिला के घर पर दबिश, दस्तावेज और डिजिटल उपकरण बरामद
Thu, 20 Oct 2022 02:11 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 20 Oct 2022 02:11 AM IST
सार
एसआईए की जांच में एक महिला का नाम आया है जिसने पाकिस्तान से कम से कम 10 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थों और ड्रग्स की तस्करी की थी। बुधवार को इस मामले में एसआईए ने सोपोर में स्थित महिला के घर की तलाशी ली।
विज्ञापन
घाटी में सुरक्षाबल
- फोटो : ANI
विस्तार
राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने नारको-आतंकवाद सांठगांठ मामले में सोपोर में एक महिला के घर की तलाशी ली। वहा से अहम दस्तावेज और डिजिटल उपकरण जब्त किए गए। बता दें, घाटी में नारको-टेरर मॉड्यूल ध्वस्त करने के लिए पिछले एक महीने से काम चल रहा है।
विज्ञापन
एसआईए की जांच में एक महिला का नाम आया है जिसने पाकिस्तान से भारत में कम से कम 10 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थों और ड्रग्स की तस्करी की थी। बुधवार को एसआईए ने सोपोर में स्थित महिला के घर की तलाशी ली।
विज्ञापन
इस मामले को पुलिस स्टेशन सीआईके (एसआईए) कश्मीर में दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच से पता चला कि तस्करी की गई हेरोइन और अन्य नारकोटिक्स पदार्थों की खेप आंशिक रूप से स्थानीय बाजारों में बेची जा रही है।
विज्ञापन
हालांकि, थोक या प्रतिबंधित सामग्री की बिक्री के लिए देश के अन्य हिस्सों में तस्करी की जाती है। इससे होने वाली आय का उपयोग आतंकवादी और अवैध गतिविधियों को जारी रखने के लिए किया जाता है।
महिला के घर से मोबाइल उपकरण, बैंक पास बुक, एक डायरी टाइप नोटबुक और भारतीय मुद्रा में नकद (1,99,800 रुपये) बरामद किए गए।