फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Winter and summer regions will have the same academic calendar due to new education policy

जम्मू कश्मीर: शीत और ग्रीष्म क्षेत्रों का एक समान होगा शैक्षणिक कैलेंडर, दोनों जोन में एक साथ होगी पढ़ाई

Wed, 04 May 2022 11:17 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 04 May 2022 11:17 AM IST
सार

जम्मू संभाग और कश्मीर में एक साथ परीक्षाएं, दाखिला और शैक्षणिक गतिविधियां संचालित होंगी। इसके के लिए सात सदस्यीय कमेटी बनाई गई है, जो इसकी रूपरेखा तैयार करेगी।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Winter and summer regions will have the same academic calendar due to new education policy
Annual Cross Country Run - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई शिक्षा नीति के तहत स्कूल शिक्षा विभाग प्रदेश में शीत (विंटर) और ग्रीष्म (समर) क्षेत्रों के लिए एक समान शैक्षणिक कैलेंडर लागू करेगा। जम्मू संभाग और कश्मीर में एक साथ परीक्षाएं, दाखिला और शैक्षणिक गतिविधियां संचालित होंगी।

विज्ञापन


स्कूल शिक्षा विभाग ने एक समान शैक्षणिक कैलेंडर लागू करने के लिए सात सदस्यीय  कमेटी बनाई है, जो दस दिन में कैलेंडर को लागू करने की रूपरेखा तैयार कर स्कूल शिक्षा विभाग को सौंपेगी। कमेटी का अध्यक्ष जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजद्दकेशन की चेयरमैन को बनाया है, जबकि निदेशक एसीईआरटी, निदेशक स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू और श्रीनगर, निदेशक अकादिमक जेके बोस, सीईओ कुपवाड़ और किश्तवाड़ को सदस्य बनाया है।
विज्ञापन


जम्मू और कश्मीर संभाग में कैसे कैलेंडर को लागू किया जाए इसके लिए कमेटी अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। रिपोर्ट सरकार को सौंपने के बाद विभाग संभावित अलगे वर्ष से एक समान शैक्षणिक कैलेंडर को लागू करेगा। वर्तमान में जम्मू संभाग और कश्मीर संभाग के स्कूल विंटर और समर जोन में आते हैं। इनमें परीक्षाएं, दाखिला अलग-अलग समय पर होता है। अब विंटर और समर जोन की परीक्षाएं, दाखिला सहित शैक्षणिक गतिविधियां एक ही समय पर होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षाएं मार्च-अप्रैल में करवाने की तैयारी
स्कूल शिक्षा विभाग एक समान शैक्षणिक कैलेंडर लागू करने के साथ बोर्ड परीक्षाओं को भी एक समय पर करवाने की तैयारी में है। शीत और ग्रीष्म क्षेत्र में होने वाली बोर्ड परीक्षाएं विभाग मार्च-अप्रैल में करवाने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed