{"_id":"631f0e7eb0d4a731c92779ab","slug":"jammu-kashmir-will-get-a-new-election-officer-before-september-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: चौदह सितंबर से पहले प्रदेश को मिलेगा नया चुनाव अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: चौदह सितंबर से पहले प्रदेश को मिलेगा नया चुनाव अधिकारी
Mon, 12 Sep 2022 04:18 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 12 Sep 2022 04:18 PM IST
सार
15 सितंबर से शुरू होने जा रहे मतदाता सूचियों को तैयार करने के विशेष अभियान को देखते हुए सरकार 14 सितंबर से पहले नए चुनाव अधिकारी की तैनाती कर सकती है।
विज्ञापन
दो नए केंद्र शासित प्रदेशों में बंटा जम्मू-कश्मीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनाव विभाग को 14 सितंबर से पहले नया मुख्य चुनाव अधिकारी मिलना तय है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्य चुनाव अधिकारी हिरदेश कुमार का चुनाव आयोग में पांच साल की अवधि के लिए केंद्रीय डेपुटेशन पर उप चुनाव आयुक्त बनने का आदेश जारी होने से प्रदेश में मुख्य चुनाव अधिकारी का अहम पद रिक्त हो गया है।
विज्ञापन
15 सितंबर से शुरू होने जा रहे मतदाता सूचियों को तैयार करने के विशेष अभियान को देखते हुए सरकार 14 सितंबर से पहले नए चुनाव अधिकारी की तैनाती कर सकती है। इसके लिए प्रदेश के वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के अलावा केंद्रीय डेपुटेशन पर चल रहे प्रदेश के अधिकारियों के नाम पर मंथन किया जा रहा है।
विज्ञापन