{"_id":"5d0698428ebc3e431f38b332","slug":"jammu-kashmir-will-become-the-first-state-in-which-each-house-will-get-drinking-water-from-pipe-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"2021 तक हर घर पाइप से पेयजल आपूर्ति करने वाला पहला राज्य बनेगा जम्मू-कश्मीरः सत्यपाल मलिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2021 तक हर घर पाइप से पेयजल आपूर्ति करने वाला पहला राज्य बनेगा जम्मू-कश्मीरः सत्यपाल मलिक
Mon, 17 Jun 2019 12:59 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 17 Jun 2019 12:59 AM IST
सार
- वामपंथी राज्यों की तरह आतंकवाद से लड़ने को मिले मदद
- नीति आयोग की बैठक में राज्यपाल ने स्पेशल सेंट्रल असिस्टेंस की वकालत की
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने वामपंथी उग्रवाद प्रभावित जिलों को मिल रहे स्पेशल सेंट्रल असिस्टेंस (एससीए) की तर्ज पर जम्मू-कश्मीर को भी मदद देने की वकालत की है। कहा कि इससे आतंकवाद के खिलाफ लड़ाने लड़ने में भारी मदद मिलेगी। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले इस राज्य को सभी प्रकार के सहयोग करने को कहा।
नीति आयोग की बैठक में उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों का समान विकास सरकार की प्राथमिकता है। जम्मू और श्रीनगर में एलिवेटेड हाई स्पीड रेल कॉरिडोर और दो सेटेलाइट टाउनशिप विकसित किए जाएंगे। वर्ष 2021 तक पूरे राज्य में 100 प्रतिशत पाइप से पेयजल आपूर्ति के लिए एक कार्यक्रम शुरू किया है, जिसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार से उदार वित्तीय सहायता का अनुरोध किया।
यह जम्मू-कश्मीर को देश का पहला राज्य बना देगा जिसमें 100 प्रतिशत पाइप के जरिये जलापूर्ति होगी। इस साल के अंत में पहली बार निवेश शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा। इसके लिए दो विश्व स्तरीय आईटी पार्क स्थापित करने की तैयारी जोरों पर है।
विज्ञापन
कानून का राज्य स्थापित किया
राज्यपाल ने कहा कि पिछले एक वर्ष में जम्मू-कश्मीर में सुशासन और विकास साथ-साथ संभव हुआ है। कानून का राज स्थापित किया गया है। दोषी और भ्रष्ट लोगों को जवाबदेह ठहराया जा रहा है और उन्हें बुक किया जा रहा है। केंद्र सरकार के सक्रिय समर्थन से अब हमारे युवाओं तक पहुंचने का समय आ गया है। राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार के साथ काम करेगी कि जम्मू-कश्मीर के लोग आर्थिक भविष्य के लाभों को हासिल करें, जिसे देश अगले 5 वर्षों में हासिल करने को तैयार है।