जम्मू-कश्मीर: रियासी में सेल्फी लेते समय महिला खाई में गिरी, युवकों ने बमुश्किल बचाई जान, गिरने से कंधा टूटा
रियासी के सियाड़ बाबा मंदिर के पास बने व्यू प्वाइंट पर दो महिलाएं मोबाइल से सेल्फी खींच रही थी। इसी बीच एक महिला का संतुलन बिगड़ गया। इससे वह खाई में जा गिरी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रियासी में मोबाइल से सेल्फी लेना महिला को महंगा पड़ गया। उसकी जान तो बच गई है, लेकिन खाई में गिरने से कंधा टूट गया। शुक्रवार को तलवाड़ा-ध्यानगढ़ मार्ग पर सियाड़ बाबा मंदिर के पास बने व्यू प्वाइंट पर दो महिलाएं मोबाइल से सेल्फी खींच रही थीं। रियासी के मोहल्लां मंडियां की रहने वाली मनीता राजपूत पत्नी मदन सिंह रेलिंग पर बैठकर सेल्फी लेने लगी।
संतुलन बिगड़ने से वह रेलिंग से फिसलकर खाई में जा गिरी। महिला को गिरता देख वहां मौजूद युवकों ने खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत के बाद उसे मुख्य मार्ग पर पहुंचाया। इसके बाद उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया।
कार से टकरा कर पलटा टेंपों ट्रेवलर,पांच घायल
रियासी के कटड़ा मार्ग पर शुक्रवार सुबह नौ बजे के करीब काला मोड़ क्षेत्र में जम्मू की तरफ जा रहे एक टेंपों ट्रेवलर की कार के साथ टक्कर हो गई। हादसे में टेंपो ट्रेवलर सड़क के बीचो बीच पलट गया। इससे पांच लोग घायल हो गए। टेंपो के सड़क पर पलटने के साथ ही कार का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के दौरान वहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने उन्हेंं बाहर निकाला। एंबुलेंस के जरिये घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायलों की पहचान नरेश कुमार (65) निवासी वार्ड नंबर नौ महादेव रियासी, गुड्डी देवी (48) निवासी सलाल के तौर पर हुई।
इसके अलावा रिंकु देवी (36) निवासी धरान, बलवान सिंह (42) निवासी धरान तथा सुरेश कांता (52) निवासी बाडियाल जिला सांबा के रूप में हुई है। हादसे को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।