फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: Weather will change on New Year's, cold wave in Kashmir and cold in Jammu too

जम्मू-कश्मीर: नए साल पर बदलेगा मौसम का मिजाज, कश्मीर में शीतलहर और जम्मू में भी ठंडक बढ़ी

Fri, 31 Dec 2021 10:53 AM IST
करिश्मा चिब अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 31 Dec 2021 10:53 AM IST
सार

1 से 3 जनवरी को कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार। कश्मीर में शीतलहर ने जोर पकड़ा है। सभी जिलों में रात्रि का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चल रहा है, जो सामान्य से 2 से 4 डिग्री नीचे है।

 

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Weather will change on New Year's, cold wave in Kashmir and cold in Jammu too
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए साल पर जम्मू कश्मीर में मौसम का मिजाज बिगड़ने के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 1 से 3 जनवरी तक जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। कश्मीर में शीतलहर ने जोर पकड़ा है। सभी जिलों में रात्रि का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चल रहा है, जो सामान्य से 2 से 4 डिग्री नीचे है। जम्मू में मौसम में सुधार के साथ ठंडक कायम है। 

विज्ञापन


राजधानी श्रीनगर में हल्के बादल छाने के साथ बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 8.9 और गुलमर्ग में माइनस 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिन में हल्के बादल छाने के साथ दिन का तापमान 18.3 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पंथाचौक पर आधी रात बाद मुठभेड़, चार जवान घायल, तीन आतंकी ढेर
विज्ञापन
विज्ञापन


संभाग के बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 2.6, बटोत में 0.5, कटड़ा में 5.0 और भद्रवाह में माइनस 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 16.0 और कारगिल में माइनस 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed