फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: Encounter at Pantha Chowk after midnight, four soldiers injured, three terrorists killed

जम्मू-कश्मीर: पंथाचौक पर आधी रात बाद मुठभेड़, चार जवान घायल, तीन आतंकी ढेर

Fri, 31 Dec 2021 10:45 AM IST
करिश्मा चिब अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 31 Dec 2021 10:45 AM IST
सार

गोमांदर मोहल्ला में कुछ संदिग्धों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों की टीम मौके पर गई थी। जिस दौरान टीम संदिग्ध मकान में दाखिल होने की कोशिश कर रही थी तो मकान के अंदर से अचानक भारी फायरिंग हुई।

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Encounter at Pantha Chowk after midnight, four soldiers injured, three terrorists killed
सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर जिले के बाहरी इलाके पंथा चौक में गुरुवार की आधी रात बाद मुठभेड़ शुरू हुई। आतंकियों की ओर से की गई फायरिंग में चार जवान घायल हो गए। इनमें तीन पुलिसकर्मी व एक सीआरपीएफ जवान शामिल हैं। वहीं इस मुठभेड़ में सुरक्षाकर्मियों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। आईजीपी कश्मीर ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सुहैल अहमद राथर के रूप में हुई है। सुहैल जेवान आतंकी हमले में भी शामिल था। उन्होंने बताया कि जेवान हमले में शामिल सभी आतंकवादी मारे गए हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: बर्फ की सफेद चादर से ढके घाटी के पहाड़, देखें जमीन पर जन्नत की यह खुबसूरत तस्वीरें
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गोमांदर मोहल्ला में कुछ संदिग्धों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों की टीम मौके पर गई थी। जिस दौरान टीम संदिग्ध मकान में दाखिल होने की कोशिश कर रही थी तो मकान के अंदर से अचानक भारी फायरिंग हुई। शुरूआती फायरिंग में चार जवान घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इस बीच अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मौके पर बुलाया गया। देर रात तक मुठभेड़ जारी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed