{"_id":"663db8c9268f2cdf3d016a68","slug":"jammu-kashmir-weather-temperature-rises-in-jammu-kashmir-possibility-of-rain-from-11-to-13-may-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir Weather: बदला मौसम ने मिजाज, धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चली, 13 तक बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir Weather: बदला मौसम ने मिजाज, धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चली, 13 तक बारिश के आसार
Fri, 10 May 2024 01:35 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 10 May 2024 01:35 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 11 से 13 मई के बीच कुछ हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं लेकिन मैदानी इलाकों में गर्मी से अधिक राहत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
पक्षियों के लिए पानी जमा करते हुए विद्यार्थी
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले कुछ दिनों की गर्मी के बाद शुक्रवार को जम्मू कश्मीर में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। जम्मू, उधमपुर, सांबा में धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चलने से गर्मी से कुछ राहत मिली है। प्रदेश के अन्य कई हिस्सों में भी बादल छाए हुए हैं। राजोरी, पुंछ सहित कुछ इलाकों में बारिश हुई है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 11 से 13 मई के बीच जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार है। इसमें कश्मीर अधिक प्रभावित हो सकता है । इस बीच 13 मई को श्रीनगर संसदीय सीट के लिए मतदान भी हो रहा है।
विज्ञापन
पिछले कई दिन से साफ मौसम के कारण जम्मू में दिन का पारा 38 से 40 डिग्री के आसपास रहने से जनजीवन प्रभावित हुआ। शहर के अधिकांश बाजार दोपहर को चिलचिलाती धूप में सूने पड़ने लगे। बाजारों से भीड़ गायब रही। आज मौसम के बदलने से लोगों को कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन