{"_id":"65a672664feabaa79b00fd7c","slug":"jammu-kashmir-weather-sunshine-in-jammu-after-20-days-night-temperature-broke-four-years-records-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather: जम्मू में 20 दिन बाद खिली धूप, रात के तापमान ने चार वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ा, 2.5 डिग्री पर लुढ़का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: जम्मू में 20 दिन बाद खिली धूप, रात के तापमान ने चार वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ा, 2.5 डिग्री पर लुढ़का पारा
Tue, 16 Jan 2024 05:41 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 16 Jan 2024 05:41 PM IST
सार
जम्मू में बीती रात का तापमान चार वर्षों में सबसे कम 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 26-28 जनवरी के दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी होने की संभावना है।
विज्ञापन
जम्मू में धूप खिली
- फोटो : अभिषेक बड़ू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू शहर में मंगलवार को करीब 20 दिन बाद धूप खिली। इस दौरान शहर में अलग-अलग जगहों पर लोग धूप सेंकते हुए नजर आए। शहर के पार्कों में लोगों की भीड़ देखने को मिली। जम्मू में बीती रात का तापमान चार वर्षों में सबसे कम 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उधर, श्रीनगर में हल्के बादल और धूप की लुका-छिपी रही। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के कुछ पर्वतीय हिस्सों में बर्फबारी होने की संभावना है। करीब 25 दिनों से बिना बारिश और बर्फबारी के मौसम शुष्क बना हुआ है, जिसने सभी की चिंताएं बढ़ा दी हैं।
इस बीच लद्दाख में तैनात अंतरिक्ष विज्ञान शास्त्री सोनम लोटस ने बताया कि मध्यम पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 26-28 जनवरी के दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी होने की संभावना है।
विज्ञापन
सर्दी ने कश्मीर पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। श्रीनगर में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। यहां तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में गिरावट से स्थानीय लोगों के सामने चुनौतियां बढ़ गई हैं।
एक मौसम अधिकारी ने कहा, "16 और 20 जनवरी की रात के दौरान आम तौर पर बादल छाए रहेंगे और अलग-अलग मध्य और ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद है।" हालांकि, विभिन्न मॉडलों के अनुसार, 24 जनवरी तक कोई महत्वपूर्ण मौसम गतिविधि की उम्मीद नहीं है। 25 से 27 जनवरी तक छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।