{"_id":"65acf349fff9d42f5700bd95","slug":"jammu-kashmir-weather-srinagar-warmer-than-jammu-met-predicts-light-snowfall-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K Weather: जम्मू से ज्यादा श्रीनगर का तापमान, प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K Weather: जम्मू से ज्यादा श्रीनगर का तापमान, प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी के आसार
Sun, 21 Jan 2024 04:04 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 21 Jan 2024 04:04 PM IST
सार
जम्मू में रविवार को कोहरा छाया हुआ है। उधर, घाटी में रात में तापमान शून्य से नीचे रहने के बावजूद, कश्मीर के हिस्सों में इस महीने के दौरान दिन के तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है
विज्ञापन
जम्मू में छाया कोहरा
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चिल्लई-कलां में कश्मीर घाटी लंबे समय से शुष्क मौसम बना हुआ है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर सहित कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में शीतकालीन राजधानी जम्मू की तुलना में दिन के तापमान में अधिक गर्मी का अनुभव हुआ है। जम्मू शहर में अधिकतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि श्रीनगर में अधिकतम तापमान पारा 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
जम्मू में रविवार को कोहरा छाया हुआ है। उधर, घाटी में रात में तापमान शून्य से नीचे रहने के बावजूद, कश्मीर के हिस्सों में इस महीने के दौरान दिन के तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है, जिसने दशकों पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसी तरह कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड, उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा और दक्षिण कश्मीर में कोकरनाग में भी जम्मू की तुलना में ज्यादा तापमान दर्ज किया गया, जहां अधिकतम तापमान क्रमशः 11.6, 12.5 और 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
घाटी में लंबे समय से चल रहे शुष्क दौर के बीच तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। वर्ष 2018 में भी ऐसी ही मौसम की स्थिति सामने आई थी, जब पूरा चिल्लई-कलां शुष्क हो गया था क्योंकि इस अवधि के दौरान कोई बर्फबारी दर्ज नहीं की गई थी। हालांकि मौसम विभाग ने 29 जनवरी को जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ मुख्तार अहमद ने कहा, "29 जनवरी से तीन दिन की हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।"
विज्ञापन
हालांकि, उन्होंने कहा कि 25 और 26 जनवरी को आम तौर पर बादल छाए रहेंगे और अलग-अलग ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बर्फबारी होने की संभावना है, जबकि 27 और 28 जनवरी को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 29 जनवरी से 31 जनवरी तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। घाटी भर में लोग बारिश के मौसम के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। ऐतिहासिक जामिया मस्जिद, मंदिरों और गुरुद्वारों और अन्य स्थानों पर विशेष प्रार्थनाएं आयोजित की गई हैं।
पांच उड़ानें देरी से जम्मू पहुंची, छह रद्द
उत्तर भारत में कोहरे के कारण हवाई सेवाओं पर मार जारी है। जम्मू एयरपोर्ट पर शनिवार को छह उड़ानें देरी से पहुंचीं। इनमें तीन श्रीनगर और एक-एक दिल्ली व अहमदाबाद से थी। छह फ्लाइटों को रद्द किया गया, इनमें दो नोटम के कारण रद्द की गईं हैं। देरी से आने वाली फ्लाइटों में आईजीओ 2983/2984, एसईजे 160/160,आईजीओ 6687/6109, एसईजे 8963/8964 और आईजीओ 2137/2137 शामिल हैं। रद्द होने वाली फ्लाइटों में आईजीओ2356/2356, आईजीओ 2609/2609, आईजीओ 431/431 और आईजीओ 2184/2527 के अलावा नोटम में एआईसी821/821 तथा एआईसी 822/822 हैं।
11 ट्रेनों में देरी, एक रद्द
इसके अलावा शनिवार को जम्मू रेलवे स्टेशन पर 11 ट्रेनें देरी से पहुंचीं हैं, जबकि एक को रद्द किया गया है। देरी से आने वाली ट्रेनों में पूजा, झेलम 4 घंटे, मालवा, मुरी और स्वराज एक्सप्रेस 2 घंटे, सियालदाह 20 मिनट, शालीमार और श्रीशक्ति 3 घंटे, उत्तर संपर्क क्रांति, हेमकुंठ और जम्मू मेल 1 घंटा देरी से पहुंचीं। अंडमान एक्सप्रेस को रद्द किया गया है।