फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir Weather: Snowfall on mountains rain in plains weather to change again on 9 and 10 february

J&K Weather: पर्वतों पर बर्फबारी, मैदानों में बारिश, 9 और 10 को फिर बिगड़ेगा मौसम

Tue, 07 Feb 2023 12:05 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 07 Feb 2023 12:05 AM IST
सार

प्रदेश के कई पर्वतीय क्षेत्रों में सोमवार को बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में बारिश हुई। इससे कई हिस्सों में ठंडक का फिर अहसास हुआ है।

विज्ञापन
jammu kashmir Weather: Snowfall on mountains rain in plains weather to change again on 9 and 10 february
Snowfall - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। प्रदेश के कई पर्वतीय क्षेत्रों में सोमवार को बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में बारिश हुई। इससे कई हिस्सों में ठंडक का फिर अहसास हुआ है। हालांकि मौसम में बदलाव के बीच दिन और रात के तापमान में सामान्य से उछाल आया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 9 और 10 फरवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मंगलवार को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।

विज्ञापन


रविवार रात से सोमवार सुबह तक विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग, सोनमर्ग, कुपवाड़ा, पहलगाम के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। श्रीनगर समेत घाटी के अधिकांश हिस्सों में रात से तेज बारिश हुई। सोमवार की दोपहर को मौसम खुल गया था। श्रीनगर में दिन का तापमान 9.0 डिग्री और बीती रात का न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


जिला राजोरी के बुद्धल, थन्नामंडी, दरहाल, कोटरंका के पर्वतीय क्षेत्रों में सफेद चादर बिछी, जबकि मैदानी इलाकों में तेज बारिश हुई। जिला पुंछ में भी बारिश के साथ पीरपंजाल जैसे पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। जिला कठुआ के दूरदराज इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई है। मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन स्थल नत्थाटॉप में बर्फबारी हुई है। जिला उधमपुर के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हुई है। किश्तवाड़ के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। जम्मू में दिन की शुरुआत बादलों के साथ हुई। सुबह हल्की बारिश के साथ दोपहर को मौसम साफ हो गया और शाम तक धूप खिली रही। 


जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री चढ़कर 24.3 और बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री चढ़कर 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री चढ़कर 4.2, बटोत में 3.1, कटड़ा में 10.5 और भद्रवाह में 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 0.2, कुपवाड़ा में माइनस 0.3, गुलमर्ग में माइनस 3.6 और लेह में माइनस 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed