फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Weather: Night and day is hot, mercury crosses 42 degrees in Jammu 

Jammu Kashmir Weather : दिन के साथ तप रही रात, जम्मू में पारा 42 डिग्री के पार, गर्म हवा से जनता बेहाल

Sun, 05 Jun 2022 12:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 05 Jun 2022 12:20 AM IST
सार

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से 3 से 4 डिग्री ऊपर चल रहा है। भीषण गर्मी के बीच जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री चढ़कर 42.8 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार कश्मीर के कुछ हिस्सों में आगामी दिनों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन जम्मू संभाग में मौसम साफ रहेगा। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather: Night and day is hot, mercury crosses 42 degrees in Jammu 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

शरीर को झुलसा देने वाली गर्मी से शनिवार भी कोई राहत नहीं मिली। जून के आगे बढ़ने के साथ जम्मू में पारा भी नए रिकार्ड की ओर है। इससे दिन के साथ रात भी तपने लगी है। 

विज्ञापन


प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से 3 से 4 डिग्री ऊपर चल रहा है। भीषण गर्मी के बीच जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री चढ़कर 42.8 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार कश्मीर के कुछ हिस्सों में आगामी दिनों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन जम्मू संभाग में मौसम साफ रहेगा। 
विज्ञापन


जम्मू में शनिवार की शुरुआत साफ मौसम से हुई। इससे सुबह से ही गर्मी ने रंग दिखाना शुरू कर दिया था। दिन चढ़ने के साथ गर्म हवा ने अपना असर दिखाया। भीषण गर्मी के चलते दिन के समय बाजार से खरीदारों की भीड़ कम हुई है। वहीं इंसानों के साथ जीवजंतु भी परेशान हैं। आउटडोर के साथ इंडोर गतिविधियां भी प्रभावित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू में दिन के साथ रात में तपिश बढ़ी है। यहां बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से चढ़कर 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान 30.2, बटोत में 31.3, कटड़ा में 39.6 और भद्रवाह में 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 


कश्मीर के कई जिलों में भी दिन का तापमान तीस डिग्री के पास पहुंच गया है। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 29.2, पहलगाम में 24.3 और गुलमर्ग में 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 20.2 और कारगिल में 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed