फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Weather: Mercury rises in Jammu, pleasant weather in Kashmir

Jammu Kashmir Weather: जम्मू में चढ़ा पारा, कश्मीर में मौसम सुहावना, कल फिर करवट बदल सकता है मौसम

Wed, 10 May 2023 12:36 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 10 May 2023 12:36 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 12 और 13 मई को प्रदेश में मौसम फिर करवट बदल सकता है। इसका कश्मीर संभाग में अधिक असर दिखेगा।
 

विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather: Mercury rises in Jammu, pleasant weather in Kashmir
श्रीनगर - फोटो : संवाद

विस्तार

मौसम साफ होने पर बुधवार को जम्मू संभाग के पारे में उछाल आया। लेकिन अभी भीषण गर्मी से राहत है। कश्मीर में मौसम सुहावना बना हुआ है। यहां अधिकांश जिलों में ठंडक का अहसास है। पारा सामान्य से 4 से 7 डिग्री नीचे चल रहा है।  मंगलवार को चौबीस घंटे में मौसम में बदलाव से जम्मू में दिन का पारा 34 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि संभाग के अधिकतर हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 3 से 7 डिग्री नीचे चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 12 और 13 मई को प्रदेश में मौसम फिर करवट बदल सकता है। इसका कश्मीर संभाग में अधिक असर दिखेगा।

विज्ञापन


इससे पहले जम्मू में मंगलवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ तपिश का अहसास हुआ। दोपहर को तीखी धूप में गर्मी ने परेशान किया। यहां दिन का तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री गिरकर 33.2 और बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री गिरकर 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री गिरकर 18.8, बटोत में 21.7, कटड़ा में 29.5 और भद्रवाह में 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री गिरकर 19.1, पहलगाम में 14.6 और गुलमर्ग में 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में मई की बात करें तो यहां दिन का अधिकतर तापमान 43 से 45 डिग्री तक गया है। जम्मू में 15 मई 2022 को 43.9, 27 मई 2021 को 41.6, 28 मई 2020 को 42.6, 31 मई 2019 को 44.1, 30 मई 2018 को 43.5, 23 मई 2013 को 45.8 और आल टाइम 26 मई 1984 को 47.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed