{"_id":"66473a5ee4f130af2304d83f","slug":"jammu-kashmir-weather-hottest-day-of-the-season-passed-in-jammu-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir Weather: जम्मू में सीजन का सबसे गर्म दिन बीता, गर्मी ने रौद्र रूप दिखाना किया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir Weather: जम्मू में सीजन का सबसे गर्म दिन बीता, गर्मी ने रौद्र रूप दिखाना किया शुरू
Fri, 17 May 2024 04:41 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 17 May 2024 04:41 PM IST
सार
जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में 18 से 19 मई तक आम तौर पर बादल छाए रहेंगे। दोपहर में थोड़े समय के लिए अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
जम्मू के झज्जर कोटली में गर्मी से राहत पाने पहुंचे लोग
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश में वीरवार को मौसम साफ रहने से मैदानी इलाकों में प्रचंड गर्मी से जनजीवन प्रभावित रहा। जम्मू में दिन का पारा 40 डिग्री के पार चला गया है। वीरवार को जम्मू में सीजन का अब तक सबसे गर्म दिन बीता है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में 18 से 19 मई तक आम तौर पर बादल छाए रहेंगे। दोपहर में थोड़े समय के लिए अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। 20 से 25 मई तक आमतौर पर मौसम साफ रहने के आसार हैं। 25 मई तक कोई महत्वपूर्ण मौसम गतिविधि की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
भद्रवाह में मई की गर्मी ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यहां वीरवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.0 डिग्री चढ़कर 31.8 डिग्री रहा, जबकि 22 मई 2023 को अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री था।
विज्ञापन
प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री ऊपर चल रहा है। जम्मू में दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दोपहर को शरीर को झुलसा देने वाली गर्मी से हर कोई परेशान था। तापमान में वृद्धि से बिजली लोड बढ़ गया है, जिससे कटौती में वृद्धि होने लगी है। कई जगह ट्रांसफार्मर जलने की सूचनाएं हैं।
भीषण गर्मी में दिन के समय शहर की अधिकांश सड़कें सूनी पड़ने लगी हैं। लोग जरूरी खरीदारी को अब शाम को ही अधिकांश बाहर निकल रहे हैं। जम्मू में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री चढ़कर 40.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन था। जबकि न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अभी रात में ठंडक बनी हुई है।
जम्मू का मई का अधिकतम पारा
23 मई 2023 को 42.0
15 मई 2022 को 43.9
28 मई 2020 को 42.6
31 मई 2019 को 44.1
30 मई 2018 को 43.5
20 मई 2016 को 43.2