फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Weather: Four shops collapsed due to cloudburst in Tehsil of Poonch district

Jammu Kashmir Weather: पुंछ जिले की मंडी तहसील में बादल फटने से चार दुकानें ढही, मलबे में ट्रक दबने से चालक की मौत

Mon, 20 Jun 2022 01:29 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 20 Jun 2022 01:29 AM IST
सार

बादल फटने से तेज बारिश हुई, जिसके साथ मलबा पहाड़ से गिरकर नीचे आ गया। इसमें चार दुकानें ढहने और एक एलपी ट्रक के दबने की सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। दुकानों में उस समय कोई मौजूद नहीं था।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather: Four shops collapsed due to cloudburst in Tehsil of Poonch district
पुंछ में मलबे में दबा ट्रक - फोटो : संवाद

विस्तार

पुंछ जिले की मंडी तहसील में रविवार को बादल फटने से कोहराम मच गया। मंडी कस्बे में पानी के साथ आए मलबे से चार दुकानें ढह गईं। एक ट्रक दब गया, जिसके चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद आरिफ निवासी गांव बायला मंडी के रूप में हुई है। पुंछ-मंडी सड़क पर मलबा आने से सैकड़ों वाहन फंस गए, जिन्हें बाद में मलबा हटाकर निकाला गया।

विज्ञापन

चार दुकानें ढहने और एलपी ट्रक के दबने की सूचना

प्राकृतिक आपदा से इलाके में दहशत का माहौल है। बादल फटने से तेज बारिश हुई, जिसके साथ मलबा पहाड़ से गिरकर नीचे आ गया। इसमें चार दुकानें ढहने और एक एलपी ट्रक के दबने की सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। दुकानों में उस समय कोई मौजूद नहीं था।

विज्ञापन

दबे चालक को उपजिला अस्पताल मंडी पहुंचाया गया

तहसीलदार शहजादा लतीफ खान, पुलिस, सेना, बीएसएफ और सैकड़ों लोग घटना स्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। जेसीबी की चार मशीनें लगाकर करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत से मलबा हटा गया गया। नीचे दबे चालक को उपजिला अस्पताल मंडी पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन घंटे बाद मलबा हटाकर गंतव्य की ओर रवाना किया

जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, बादल फटने से पुंछ मंडी सड़क पर भारी मात्रा में मलबा आ जाने से सैकड़ों वाहन बीच रास्ते में फंस गए। जिन्हें करीब तीन घंटे बाद सड़क से मलबा हटाकर गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

चार दुकानें और एक ट्रक मलबे में दब गया

तहसीलदार का कहना है कि दिन भर जारी बारिश के बीच शाम करीब साढ़े तीन बजे अचानक मंडी कस्बे के बाहर बादल फटा, जिससे पहाड़ से भारी मात्रा में पानी, पत्थर, मिट्टी नीचे की तरफ आने से चार दुकानें और एक ट्रक मलबे में दब गया। चालक को मलबे से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उपचार के दौरान चालक की मौत हो गई है।

शनिवार को भी बने थे बाढ़ जैसे हालात

मंडी तहसील के लोरन और मंडी में शनिवार को भी बाढ़ जैसी स्थिति बन गई थी। यहां एक मदरसे की दीवार गिर गई थी। लोरन में एक स्कूल में भी बारिश का पानी घुस गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed