{"_id":"63d8d2b7177e865ae5336d85","slug":"jammu-kashmir-weather-farewell-to-chille-kalan-today-air-traffic-train-service-restored-in-valley-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K Weather: चिल्ले कलां की विदाई आज, घाटी में हवाई यातायात, ट्रेन सेवा बहाल, हाईवे अभी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K Weather: चिल्ले कलां की विदाई आज, घाटी में हवाई यातायात, ट्रेन सेवा बहाल, हाईवे अभी बंद
Tue, 31 Jan 2023 02:05 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 31 Jan 2023 02:05 PM IST
सार
मौसम विभाग ने कहा कि एक से चार फरवरी तक प्रदेश में मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। इसके बाद जम्मू-कश्मीर में एक सप्ताह तक हल्की बारिश और बर्फबारी की उम्मीद जताई गई है।
विज्ञापन
Srinagar
- फोटो : बासित जरगर
विस्तार
कश्मीर संभाग में 40 दिन की भीषण सर्दी का दौर चिल्ले कलां मंगलवार को समाप्त होने जा रहा है। मंगलवार को शहर जम्मू में धूप खिली हुई है। मंगलवार को श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानें बहाल कर दी गई हैं। साथ ही घाटी में ट्रेन सेवा को एक बार फिर बहाल कर दिया है। हालांकि नेशनल हाईवे को बहाल करने के लिए काम जारी है। इसे अभी आवाजाही के लिए शुरू नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
कश्मीर घाटी को बाहरी दुनिया से जोड़ने वाला एकमात्र सतही लिंक जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग फिलहाल बंद है। यातायात विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि लोगों को सलाह दी जाती है कि जब तक मरम्मत का काम पूरा नहीं हो जाता है, तब तक वे एनएच-44 पर यात्रा करने से बचें।
विज्ञापन
वहीं, मौसम विभाग ने कहा कि एक से चार फरवरी तक प्रदेश में मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। इसके बाद जम्मू-कश्मीर में एक सप्ताह तक हल्की बारिश और बर्फबारी की उम्मीद जताई गई है। हालांकि, मौसम विभाग ने अगले दस दिनों में भारी बर्फबारी की संभावना से इंकार किया है।
विज्ञापन