{"_id":"6347e275a156fa1e2527b3fb","slug":"jammu-kashmir-weather-fair-to-partly-cloudy-at-most-places-snowfall-in-leh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir Weather: प्रदेश में आज मौसम शुष्क, लेह में सीजन की पहली बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir Weather: प्रदेश में आज मौसम शुष्क, लेह में सीजन की पहली बर्फबारी
Thu, 13 Oct 2022 03:33 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 13 Oct 2022 03:33 PM IST
सार
जम्मू कश्मीर में 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहने के आसार हैं।लद्दाख क्षेत्र के द्रास में शून्य से 1.6 डिग्री नीचे, कारगिल में 4 डिग्री और लेह में शून्य से 0.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहने की संभावना है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं। वहीं, केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू कश्मीर में 18 से 20 अक्तूबर के दौरान हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं, 17 अक्तूबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा।
विज्ञापन
द्रास में शून्य से 1.6 डिग्री नीचे तापमान
जम्मू में न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री, कटड़ा 14.8, बटोत 8.5, बनिहाल 6.8 और भद्रवाह 6.6 डिग्री दर्ज किया गया। श्रीनगर में आज सुबह न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 2.7 और गुलमर्ग में 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लद्दाख क्षेत्र के द्रास में शून्य से 1.6 डिग्री नीचे, कारगिल में 4 डिग्री और लेह में शून्य से 0.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया है।
विज्ञापन