फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir Weather: Cloudy in Jammu rain in jammu kashmir till June 2 chances of snowfall in high altitude

J&K Weather: जम्मू- श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम, प्रदेश में 2 जून तक बारिश-बर्फबारी के आसार

Wed, 31 May 2023 01:43 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 31 May 2023 01:43 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 2 जून तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। इसमें मैदानी इलाकों में बारिश के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। 31 और 1 जून को मौसम अधिक प्रभावित रहेगा।

विज्ञापन
jammu kashmir Weather: Cloudy in Jammu rain in jammu kashmir till June 2 chances of snowfall in high altitude
Jammu Srinagar Highway - फोटो : संजय कुमार

विस्तार

जम्मू और इसके आसपास के इलाकों में बुधवार की शुरुआत बारिश के साथ हुई। शहर में बादल छाए हुए हैं। वहीं, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह कीचड़ और पहाड़ियों से पत्थर गिरने के चलते आवाजाही रुक गई है। ट्रैफिक विभाग ने बताया कि हाईवे को बहाल करने और फंसे वाहनों को निकालने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


इससे पहले प्रदेश के कुछ हिस्सों में मंगलवार भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। कश्मीर के अधिकतर इलाकों में पिछले चौबीस घंटे से रुक-रुक कर बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का हिमपात होने से ठंडक बढ़ी है।
विज्ञापन


प्रदेश के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 11 से 14 डिग्री तक नीचे चला गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 2 जून तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। इसमें मैदानी इलाकों में बारिश के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। 31 और 1 जून को मौसम अधिक प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के उपनिदेशक मुख्त्यार अहमद ने बताया कि 2 जून तक कुछ हिस्सों में मौसम खराब होने की सूरत में बारिश, ओलावृष्टि, बिजली गरजने की घटनाएं हो सकती हैं। इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी।

पिछले कुछ माह में जलवायु परिवर्तन का असर मौसम पर दिखा है। लेकिन अभी जून में गर्मी पड़ सकती है। हालांकि निरंतर अंतराल के बाद मौसम ठंडा रह रहा है। अगर जून में जम्मू जैसे स्थानों पर तेज गर्मी नहीं पड़ती है तो इसका असर मानसून पर दिख सकता है। अधिक गर्मी के बाद ही अच्छा मानसून रहता है।

मौसम साफ होने पर ही सप्रे और बुआई करे किसान

मौसम विभाग के डिप्टी डायरेक्टर मुख्त्यार अहमद ने बताया कि दो जून तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। इस दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ तेज हवाएं और गरज के साथ बिजली की भी संभावना है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। अभी मौसम अनुकूल नहीं है। इसलिए किसानों को सलाह दी जाती है कि वो बाग बगीचों में स्प्रे या फिर बुआई का काम न करें। दो जून के बाद मौसम साफ होने की संभावना है।

जम्मू में मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहने से तपिश से राहत रही। यहां दिन का तापमान सामान्य से 9.1 डिग्री गिरकर 30.0, बनिहाल में सामान्य से 12.2 डिग्री गिरकर 15.4, बटोत में सामान्य से 13.9 डिग्री गिरकर 14.9, कटड़ा में सामान्य से 7.4 डिग्री गिरकर 28.2 और भद्रवाह में सामान्य से 9.7 डिग्री गिरकर 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में सोमवार शाम से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। कश्मीर के अन्य हिस्सों में भी मौसम ऐसा ही बना रहा। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 8.6 डिग्री गिरकर 17.5, पहलगाम में सामान्य से 9.0 डिग्री गिरकर 13.8 और गुलमर्ग में सामान्य से 7.6 डिग्री गिरकर 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के साथ कश्मीर के गुरेज घाटी और सोनमर्ग के पर्वतीय क्षेत्र में बर्फबारी हुई है। मौसम खराब रहने से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed