{"_id":"6169e4d47b6e953bed7080f0","slug":"jammu-kashmir-weapons-recovord-reasi-news-jmu2458609167","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों के मंसूबे नाकाम: रियासी से आतंकियों का ठिकाना ध्वस्त, हथियार बरामद, संदिग्धों की तलाश में टीमों का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकियों के मंसूबे नाकाम: रियासी से आतंकियों का ठिकाना ध्वस्त, हथियार बरामद, संदिग्धों की तलाश में टीमों का गठन
Sat, 16 Oct 2021 02:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 02:00 AM IST
सार
क्षेत्र में माहौल बिगाड़ने की कोशिश में हथियारों को छिपाया गया था। सुरक्षा बलों ने आतंकी हरकतों पर नजर बना रखी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में रियासी के राहवली नरी माहौर में शुक्रवार को सेना और पुलिस के संयुक्त तलाशी अभियान में आतंकियों के छिपाए हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस को क्षेत्र में हथियार छिपाए जाने की सूचना मिलने पर यह अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस को एक स्थान से एक एके-47 रायफल, उसकी मैगजीन और गोलियां बरामद हुईं। साथ ही पुलिस को एक ग्रेनेड लॉन्चर, ग्रेनेड व वायरलेस सेट भी मिला। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए हथियार छिपाए गए थे। लेकिन, आतंकियों के मंसूबों को सुरक्षाबलों ने विफल कर दिया है। संदिग्ध लोगों की तलाश करने के लिए टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पंपोर में आतंकियों से मुठभेड़, लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर उमर और उसका साथी घिरा
विज्ञापन
एसएसपी शैलेंदर सिंह ने बताया कि क्षेत्र में माहौल बिगाड़ने की कोशिश में हथियारों को छिपाया गया था। सुरक्षाबलों ने आतंकी हरकतों पर नजर बना रखी है। पीर पंचाल से जुडे़ इस क्षेत्र में कभी आतंकियों की काफी दहशत होती थी। जिसको दोबारा बनाने की कोशिश हो रही है। दो सप्ताह के दौरान सुरक्षाबलों को यह दूसरी कामयाबी मिली है। इससे पहले चसाना में आईईडी बरामद किया गया था।