{"_id":"6572f2dba90dc424c204a680","slug":"jammu-kashmir-weapons-and-objectionable-material-recovered-from-forest-area-of-rajori-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: राजोरी के वनक्षेत्र से हथियार और आपत्तिजनक सामग्री बरामद, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: राजोरी के वनक्षेत्र से हथियार और आपत्तिजनक सामग्री बरामद, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा
Fri, 08 Dec 2023 04:12 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 08 Dec 2023 04:12 PM IST
सार
नौशेरा के गरन गांव के राजलकोट वनक्षेत्र में पुलिस और सुरक्षाबलों ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान सफेद कपड़े में लिपटी एक पिस्तौल, आठ कारतूस और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।
विज्ञापन
राजोरी में बरामद हुए हथियार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला राजोरी के नौशेरा इलाके में शुक्रवार को पुलिस और सुरक्षाबलों ने हथियार और गोलियां बरामद की हैं। नौशेरा के गरन गांव के राजलकोट वनक्षेत्र में पुलिस और सुरक्षाबलों ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान सफेद कपड़े में लिपटी एक पिस्तौल, आठ कारतूस और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।
विज्ञापन
पुलिस और सुरक्षाबलों ने आसपास के इलाके की घेराबंदी कर इलाके को खंगाला। यह इलाका एलओसी के काफी नजदीक है। ऐसे में यह भी आशंका जताई जा रही है कि कहीं ड्रोन के माध्यम से तो हथियार की यह खेप तो नहीं पहुंचाई गई। हथियारों की बरामदगी के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन