{"_id":"61b50d1f58295f5d422be50d","slug":"jammu-kashmir-waether-jammu-news-jmu2496540110","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Jammu Kashmir: चिल्लेकलां से पहले ठंड से कांपा कश्मीर, श्रीनगर में तापमान पहुंचा माइनस 3.6 डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Jammu Kashmir: चिल्लेकलां से पहले ठंड से कांपा कश्मीर, श्रीनगर में तापमान पहुंचा माइनस 3.6 डिग्री
Sun, 12 Dec 2021 02:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 02:12 AM IST
सार
पारे में गिरावट के साथ जम्मू और श्रीनगर में शुक्रवार की रात तापमान गिरने से सीजन की अब तक की सर्द रात बीती। कश्मीर के सभी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री नीचे चला गया है।
विज्ञापन
बर्फबारी के बाद गुलमर्ग पहुंचे सैलानी।
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर में चिल्लेकलां से पहले ही शीतलहर से जनजीवन प्रभावित हो गया है। लोगों को शरीर जमा देने वाली ठंड का सामना करना पड़ रहा है। पारा शून्य से नीचे चल रहा है। शुक्रवार को श्रीनगर में सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज की गई। तापमान माइनस 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के अनुसार आने वालों कुछ दिनों तक शुष्क मौसम रहने की संभावना है। चिल्लेकलां 22 दिसंबर को है और इसके बाद ठंड और बढ़ेगी। श्रीनगर समेत घाटी के लगभग सभी जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिसके चलते स्थानीय लोगों का जीवन कठिनाइयों भरा गुजर रहा है।
पारा शून्य से भी नीचे चला गया है, जिससे पानी जमना शुरू हो गया है। स्थानीय निवासी मोहम्मद शफी ने बताया कि रात में उन्हें काफी ठंड हो रही है। बिजली भी लगातार नहीं रहती, जिससे घर का काम करने में काफी दिक्कत आती है। बिजली से कहा कि बर्तन, मुंह-हाथ, कपडे़, आदि धोने के लिए गर्म पानी होता है और अगर बिजली न हो तो ठंड का कहर झेलना पड़ता है।
विज्ञापन
15 को बर्फबारी और बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार 15 दिसंबर को घाटी के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है, लेकिन तब तक मौसम साफ रहेगा। आसमान साफ रहने से रात का तापमान और नीचे गिरने की संभावना है। आने वाले कुछ दिनों तक लोगों को ठंड से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
14 से 15 दिसंबर को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश
पारे में गिरावट के साथ जम्मू और श्रीनगर में शुक्रवार की रात तापमान गिरने से सीजन की अब तक की सर्द रात बीती। कश्मीर के सभी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री नीचे चला गया है। लेह और कारगिल में शरीर को जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। लेह में दिन का पारा भी शून्य के करीब पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 14 से 15 दिसंबर को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.0 डिग्री गिरकर माइनस 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस सीजन की सबसे सर्द रात थी। पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 6.4 और गुलमर्ग में माइनस 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री गिरकर 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
जो इस सीजन अब तक सबसे सर्द रहा। संभाग के बनिहाल में न्यूनतम तापमान 6.8, बटोत में 4.4, कटड़ा में 7.2, भद्रवाह में माइनस 0.1 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 12.1 और दिन का तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस रहा। कारगिल में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 10.6 और दिन का तापमान 5.0 डिगरी सेल्सियस दर्ज किया गया।