फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir,waether

आज जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

विज्ञापन
jammu kashmir,waether
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में मौसम फिर करवट बदलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार रविवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। सोमवार को भी कुछ हिस्सों में भारी बारिश व बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। मौसम खराब होने की सूरत में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग और हवाई सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। इस बीच मौसम साफ रहने से अधिकांश क्षेत्रों में दिन के तापमान में उछाल आया है।
विज्ञापन

जम्मू में शनिवार सुबह हल्के बादलों के बाद दिनभर मौसम खुला रहा। जिले में सुबह और रात के समय ठंडक कायम है। लेकिन दिन के तापमान में उछाल आया है। यहां दिन का अधिकतम तापमान 24.6 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह संभाग के बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 7.8, बटोत में 5.4, कटड़ा में 10.7 और भद्रवाह में 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में दिन में मौसम साफ रहने के बाद शाम को बादल छा गए थे। यहां दिन का तापमान 14.7 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 3.4 और गुलमर्ग में माइनस 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed