{"_id":"61f59efb70990347be05847e","slug":"jammu-kashmir-waether-city-reporter-news-jmu2528057187","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में धूप खिलने के साथ सुबह और शाम ठिठुरन अभी बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में धूप खिलने के साथ सुबह और शाम ठिठुरन अभी बरकरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में मौसम खुलने के साथ सुबह-शाम ठिठुरन जारी है। रात के तापमान में सुधार हुआ है, लेकिन ठंड से राहत नहीं मिल पाई है। कई जिलों में सामान्य से कम तापमान चल रहा है। कश्मीर के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे है। हालांकि धूप खिलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 31 जनवरी और दौ फरवरी को जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
कश्मीर में दिन के तापमान में सुधार है, लेकिन रात में कंपकंपी जारी है। राजधानी श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 1.0, पहलगाम में माइनस 2.8 और गुलमर्ग में माइनस 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर धूप खिली रही। लेकिन दिन का तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री गिरकर 18.1 और न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 0.6, बटोत में 0.9, कटड़ा में 6.0, भद्रवाह में 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह और कारगिल में शरीर जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। लेह में दिन का तापमान माइनस 0.6 और न्यूनतम तापमान माइनस 15.0 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। कारगिल में अधिकतम पारा माइनस 5.0 और न्यूनतम माइनस 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।