फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir,waether

जम्मू-कश्मीर में कल से बारिश-बर्फबारी की चेतावनी

विज्ञापन
jammu kashmir,waether
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय क्षेत्रों में चार दिसंबर की शाम से छह दिसंबर तक बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर पांच दिसंबर को मौसम अधिक खराब होने की आशंका है। प्रदेश के कई मैदानी इलाकों में बारिश भी होगी। मौसम खराब होने की सूरत में सादना टॉप, जोजिला, सिंथन टॉप, मुगल रोड, रामबन-बनिहाल, पीर पंजाल के बीच सड़क मार्ग पर यातायात बाधित हो सकता है। इसी बीच मौसम साफ रहने से प्रदेश के अधिकांश जिलों में पारे में गिरावट जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार जमीन से 2000 मीटर की ऊंचाई वाले इलाकों में आगामी दिनों में दो से तीन इंच बर्फबारी हो सकती है। जबकि कुछ इलाकों में छह से सात इंच बर्फ गिरेगी। पांच दिसंबर को पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो सकती है। बर्फबारी के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो सकता है। मैदानी इलाकों में बारिश से सर्दी में बढ़ोतरी होगी। जम्मू में दिन में हल्के बादलों के साथ मौसम साफ रहा। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 24.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 0.8, बटोत में 5.9, कटड़ा में 10.2 और भद्रवाह का 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के सभी जिलों में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। राजधानी श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 1.8, पहलगाम में माइनस 4.2, गुलमर्ग में माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह और कारगिल में शरीर को जमा देने वाली ठंड के बीच कारगिल में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 7.9 और लेह में माइनस 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का पारा भी 2.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

श्रीनगर नगर निगम में बर्फबारी
से निपटने के प्रबंधों पर मंथन
श्रीनगर। नगर निगम श्रीनगर के मेयर जुनैद अजीम मट्टू ने वीरवार को अधिकारियों की बैठक बुलाकर बर्फबारी से निपटने के प्रबंधों पर मंथन कर तैयारियों का जायजा लिया। निर्देश दिए कि बर्फ हटाने के प्लान में किसी भी तरह की कोई बाधा नहीं होनी चाहिए। बैठक में शहर के सभी 74 वार्डों में बर्फ हटाने वाले वाहनों को तैनात करने की रूपरेखा बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य परिवहन अधिकारी को बर्फ हटाने वाले वाहनों को ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति करने के निर्देश दिए। मेयर ने कहा कि अन्य बर्फ हटाने वाली मशीनों सहित सभी 70 ट्रैक्टरों को पूरी तरह से तैयार किया जाना चाहिए और सभी 74 वार्डों में अग्रिम रूप से तैनात किया जाना चाहिए। अस्पतालों, राशन डिपो, संस्थानों और कार्यालयों सहित महत्वपूर्ण स्थलों को जाने वाली सड़कों पर सुबह से ही बर्फ हटाने का काम शुरू किया जाए। मेयर ने शहर की सभी गलियों, धार्मिक स्थलों, अस्पतालों, महत्वपूर्ण संस्थानों आदि से बर्फ हटाने के लिए कर्मियों को पर्याप्त मशीनरी के साथ काम करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि 85 स्थायी डिवाटरिंग स्टेशन काम कर रहे हैं, जरूरत पड़ने पर 32 मोबाइल पंपों की मदद ली जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed