फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir,waether

जम्मू में 8.8 डिग्री पारे के बीच ठंड बढ़ी, शीतलहर की चपेट में कश्मीर

विज्ञापन
jammu kashmir,waether
जम्मू। प्रदेश में साफ मौसम के बीच जम्मू में रातें सर्द हो गई हैं। बीते कई दिन से न्यूनतम पारा दस डिग्री से नीचे चल रहा है। मंगलवार रात को 8.8 डिग्री तापमान रहा, जिससे ठंड बढ़ गई है। कश्मीर के सभी हिस्सों में रात का तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। शीतलहर से जनजीवन प्रभावित है। लेह और कारगिल में शरीर जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार चार और पांच दिसंबर को जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। खराब मौसम की सूरत में कश्मीर, जोजिला पास, पीरपंजाल रेंज में यातायात बाधित हो सकता है।
विज्ञापन

पारा गिरने से जम्मू में दिन में भी ठंड होने लगी है। बुधवार को हल्के बादलों के बीच सर्दी रही। जम्मू में अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 0.6, बटोत में 3.6, कटड़ा में 8.8 और भद्रवाह में 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान सामान्य से गिरकर माइनस 2.5 डिग्री दर्ज किया गया। कश्मीर के लगभग सभी जिलों में दिन का तापमान भी 15 डिग्री से नीचे चल रहा है। पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 5.2, गुलमर्ग में माइनस 1.6, लेह में माइनस 8.6 और कारगिल में माइनस 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेहमें दिन का तापमान भी 4.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। आगामी दिनों में मौसम खराब होने की सूरत में सर्दी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed