{"_id":"603df59d1ee6e424186d6f36","slug":"jammu-kashmir-verification-of-tenants-will-be-speeded-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : किरायेदारों के सत्यापन का काम तेज, नहीं कराने पर होगा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : किरायेदारों के सत्यापन का काम तेज, नहीं कराने पर होगा केस
Tue, 02 Mar 2021 01:51 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Tue, 02 Mar 2021 01:51 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस लोगो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में किरायेदारों का सत्यापन करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। सत्यापन न करवाने वालों पर केस दर्ज किया जाएगा। अब तक यहां पुलिस इंतजार में होती थी कि मकान मालिक आकर किरायेदारों की जानकारी दे, लेकिन अब पुलिस अपने स्तर पर ही जांच कर रही है। सभी पुलिस थानों में तैनात बीट अफसरों और कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्र में किरायेदारों की जानकारी जुटाने के निर्देश जारी हुए हैं। यह भी कहा गया है कि यदि किसी ने सत्यापन नहीं करवाया तो उस पर जिला उपायुक्त के आदेश का उल्लंघन करने पर मामला दर्ज कर लें।
बीते रोज ऐसे ही एक मामले में जानीपुर पुलिस ने कार्रवाई की भी है। शहर के सभी पुलिस थानों के अंतर्गत 100 से 200 किरायेदारों का सत्यापन किया गया है। हालांकि शहर में किरायेदारों की संख्या लाखों में है, लेकिन वेरिफिकेशन का आंकड़ा अभी पांच हजार से ऊपर नहीं है। पिछले पांच साल से किरायेदारों की सूची बनाई जा रही है, लेकिन इस पर सही तरह से काम नहीं हो पा रहा है। न ही मकान मालिक सत्यापन करवाने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- खेलो इंडिया विटंर गेम्स में जम्मू-कश्मीर का दबदबा, 400 मीटर स्नो शू में जूनियर लड़कियों का क्लीन स्वीप
विज्ञापन
रोहिंग्याओं की भी कुंडली बनाने में जुटी पुलिस थाने बुलाकर ली जा रही जानकारी
जम्मू। पुलिस प्रशासन ने रोहिंग्याओं को प्रदेश से बाहर करने के लिए भी कमर कस ली है। सूत्रों के मुताबिक रोहिंग्याओं की कुंडली बनाने में पुलिस जुट गई है। शहर के त्रिकुटा नगर और छन्नी पुलिस थाने के अंतर्गत सबसे अधिक रोहिंग्या रहते हैं। पुलिस की ओर से त्रिकुटा नगर और छन्नी थाने में रोहिंग्याओं को बुलाकर उनकी पहचान पूछी जा रही है।
इनके पास मोबाइल फोन, आधार कार्ड और अन्य तरह के मौजूद दस्तावेजों की जांच की रही है और इसकी जानकारी एकत्रित की जा रही है। हालांकि इस पर पुलिस की ओर से कुछ जानकारी नहीं दी जा रही। लेकिन रोहिंग्याओं का भीतर खाते पूरा रिकार्ड चेक किया जा रहा है। दो दिन पहले ही त्रिकुटा नगर क्षेत्र में ही एक रोहिंग्या को अवैध रूप से रहने पर पकड़ा गया था। ब्यूरो