{"_id":"63c796ddf3736a7f6b40a578","slug":"jammu-kashmir-vdg-member-opened-fire-air-in-rajouri-mistaking-terrorist-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: राजोरी के गांव में लगी आग, वीडीजी सदस्य ने आतंकी वारदात समझ हवा में गोलियां दागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: राजोरी के गांव में लगी आग, वीडीजी सदस्य ने आतंकी वारदात समझ हवा में गोलियां दागी
Wed, 18 Jan 2023 12:22 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 18 Jan 2023 12:22 PM IST
सार
अधिकारी ने बताया कि द्रमन गांव के एक घर में आग लग गई। अफरातफरी मचने पर परिवार के सदस्यों ने शोर मचाया और लोगों से मदद मांगी। इसके बाद वीडीजी के स्थानीय सदस्य ने भी हवा में गोलियां चलानी शुरू कर दीं।
विज्ञापन
राजोरी में हथियारों के साथ वीडीसी सदस्य (FILE)
- फोटो : संवाद
विस्तार
राजोरी जिले के बुद्धल पुलिस थाने के तहत पड़ने वाले द्रमन गांव में आग लगने की घटना को ग्रामीणों ने आतंकी हरकत समझ लिया। हंगामा होते ही ग्राम रक्षा समूह के एक सदस्य ने हवा में गोलियां दागनी शुरू कर दीं।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को द्रमन गांव के एक घर में आग लग गई। अफरातफरी मचने पर परिवार के सदस्यों ने शोर मचाया और लोगों से मदद मांगी। उनके रोने की आवाज सुनकर इलाके के कई लोगों को संदेह हुआ कि वहां कुछ आतंकी घुस आए हैं।
विज्ञापन
जिसके बाद वीडीजी के एक स्थानीय सदस्य ने भी हवा में गोलियां चलानी शुरू कर दीं। मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। और उसने जांच शुरू कर दी है। उधर एडीजीपी जम्मू मुकेश कुमार राजोरी में डेरा डाले हुए हैं। इलाके में कई स्तरों पर तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन