{"_id":"63bc2bdc63433515b53a782f","slug":"jammu-kashmir-vdc-guard-fired-after-seeing-suspicious-in-muradpur-rajori","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: राजोरी के मुरादपुर में दिखे संदिग्ध, वीडीसी गार्ड ने की फायरिंग, ढांगरी हमले के बाद अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: राजोरी के मुरादपुर में दिखे संदिग्ध, वीडीसी गार्ड ने की फायरिंग, ढांगरी हमले के बाद अलर्ट जारी
Mon, 09 Jan 2023 08:29 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 09 Jan 2023 08:29 PM IST
विज्ञापन
किश्तवाड़ में तलाशी अभियान
- फोटो : संवाद
राजोरी के मुरादपुर में संदिग्ध दिखने के बाद वीडीसी गार्ड ने की हवाई फायरिंग की। ढांगरी आतंकी हमले के बाद सभी गांवों में अलर्ट जारी है। उधर, आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या सात हो गई है। रविवार को जीएमसी जम्मू में उपचाराधीन एक और युवक ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों की फायरिंग में घायल 20 साल के प्रिंस शर्मा का जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल में उपचार चल रहा था। गंभीर रूप से घायल प्रिंस ने यहां दम तोड़ दिया। उसे एक जनवरी को ढांगरी में आतंकी हमले में घायल होने के बाद विशेष उपचार के लिए जम्मू शिफ्ट किया गया था।
विज्ञापन
गांव में हुए हमलों में प्रिंस शर्मा के बड़े भाई दीपक कुमार समेत छह लोगों की मौत हो गई थी। एक जनवरी को आतंकियों की फायरिंग में चार लोगों की जान चली गई थी, जबकि दूसरी सुबह आईईडी विस्फोट में दो बच्चों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन