{"_id":"645bd3ce4ae75317ac055f45","slug":"jammu-kashmir-unstable-pakistan-is-dangerous-countries-farooq-said-situation-across-border-very-bad-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: अस्थिर पाकिस्तान सभी देशों के लिए खतरनाक, फारूक बोले- भारत को भी सतर्क रहना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: अस्थिर पाकिस्तान सभी देशों के लिए खतरनाक, फारूक बोले- भारत को भी सतर्क रहना होगा
Thu, 11 May 2023 12:19 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 11 May 2023 12:19 AM IST
सार
नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष ने कहा, अस्थिर पाकिस्तान हमारे देश सहित अन्य सभी देशों के लिए खतरनाक है। हम एक मजबूत और लोकतांत्रिक पाकिस्तान चाहते हैं।
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला
- फोटो : ANI
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि अस्थिर पाकिस्तान भारत समेत सभी देशों के लिए खतरनाक है। उनकी यह टिप्पणी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान को भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद आई है।
विज्ञापन
नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष ने कहा, अस्थिर पाकिस्तान हमारे देश सहित अन्य सभी देशों के लिए खतरनाक है। हम एक मजबूत और लोकतांत्रिक पाकिस्तान चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में आंतरिक स्थिति बहुत खतरनाक है। आर्थिक स्थिति भी बहुत खराब है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, वहां पिछले साल बाढ़ आई थी। कई इलाके अभी भी प्रभावित हैं। वहां के लोग अभी भी पीड़ित हैं। पड़ोसी देश में स्थिति खतरनाक है, लेकिन इस तरह की घटनाओं का इतिहास रहा है। उन्होंने कहा, अगर आप पाकिस्तान का इतिहास देखें तो पहले पीएम की हत्या हुई, फिर जुल्फिकार अली भुट्टो को फांसी दी गई।
विज्ञापन
उनकी बेटी बेनजीर भुट्टो को गोली मार दी गई। अब इमरान खान चौथे पूर्व पीएम हैं, जिन्हें जेल भेज दिया गया है। उधर, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को कहा कि राजनीतिक नेताओं को तुच्छ आरोपों पर गिरफ्तार किए जाने से पाकिस्तान का लोकतंत्र खतरे में है।
पूर्व मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी इमरान खान को गिरफ्तार किए जाने के बाद आई है। उन्होंने कहा, पाकिस्तान में लोकतंत्र तार-तार हो गया है। महबूबा ने ट्वीट कर कहा कि शायद उम्मीद की एकमात्र किरण स्वतंत्र न्यायपालिका है।