{"_id":"63ffa952fcf6466cd50349c3","slug":"jammu-kashmir-two-rohingya-citizens-going-to-srinagar-arrested-go-to-afghanistan-via-pakistan-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर जा रहे दो रोहिंग्या नागरिक गिरफ्तार, पाकिस्तान होते हुए अफगानिस्तान जाना था मकसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर जा रहे दो रोहिंग्या नागरिक गिरफ्तार, पाकिस्तान होते हुए अफगानिस्तान जाना था मकसद
Thu, 02 Mar 2023 01:21 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 02 Mar 2023 01:21 AM IST
सार
दोनों के खिलाफ विदेशी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों श्रीनगर के रहने वाले एक व्यक्ति के संपर्क में थे। वह इन लोगों को फेसबुक के जरिए संपर्क कर रहा था।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के बस स्टैंड से दो रोहिंग्या नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। यह दोनों अवैैध रूप से नेपाल के रास्ते जम्मू तक पहुंचे थे। जम्मू पहुंचे यह लोग बस स्टैंड से पकड़े गए हैं। यहां से श्रीनगर और श्रीनगर से एलओसी क्रास कर अफगानिस्तान जाना चाहते थे।
विज्ञापन
दोनों के खिलाफ विदेशी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार यह दोनों श्रीनगर के रहने वाले एक व्यक्ति के संपर्क में थे। वह इन लोगों को सोशल मीडिया साइट फेसबुक के जरिए संपर्क कर रहा था।
विज्ञापन
दोनों को कहा गया कि वह श्रीनगर पहुंचे। वहां से पहले इनको पाकिस्तान और फिर वहां से अफगानिस्तान भेज देगा। यह दोनों जयपुर से होते हुए जम्मू पहुंचे। इसकी जानकारी जिला पुलिस को लगी। इसके बाद बस स्टैंड जम्मू पर पुलिस ने साधा वर्दी में जवानों को तैनात कर दिया।
विज्ञापन
मंगलवार देर रात यह दोनों बस स्टैंड पहुंचे। यह दोनों बस में बैठकर श्रीनगर जाने की फिराक में थे। तभी इन दोनों को पकड़ लिया गया। दोनों पर विदेशी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।