फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Two hybrid militants of LeT arrested in Srinagar

जम्मू-कश्मीर: लश्कर के दो हाईब्रिड आतंकी श्रीनगर से गिरफ्तार, भारी संख्या में हथियार बरामद

Mon, 23 May 2022 10:39 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 23 May 2022 10:39 AM IST
सार

पुलिस ने आतंकियों को गिरफ्तार करने के बाद मीडिया को जानकारी दी कि हाईब्रिड आतंकी वो होते हैं जो जो अतिवादी के रूप में सूचीबद्ध नहीं होते हैं, लेकिन वे आतंकवादी हमले को अंजाम देने के लिए पर्याप्त रूप से कट्टरपंथी होते हैं।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Two hybrid militants of LeT arrested in Srinagar
आईजीपी कश्मीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता हाथ लगी जब उसने लश्कर-ए-तैयबा के दो स्थानीय 'हाईब्रिड' आतंकियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए।
विज्ञापन


पुलिस ने आतंकियों को गिरफ्तार करने के बाद मीडिया को जानकारी दी कि हाईब्रिड आतंकी वो होते हैं जो अतिवादी के रूप में सूचीबद्ध नहीं होते हैं, लेकिन वे आतंकवादी हमले को अंजाम देने के लिए पर्याप्त रूप से कट्टरपंथी होते हैं और फिर नियमित जीवन में वापस आ जाते हैं।
विज्ञापन


इससे पहले रविवार को अखनूर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि एक अन्य भागने में सफल रहा है, जिसकी तलाश के लिए क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है। चिनाब दरिया के पास डिगियाल गांव में 23 सिख भारतीय सेना के जवानों ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को देखा। इस पर कार्रवाई करते हुए सेना ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। जबकि, एक अन्य भागने में कामयाब रहा। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान सबर नवाज (21) के रूप में हुई है। वह पाकिस्तान के मलिक चक का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना ने प्राथमिक जांच के बाद व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया है। रविवार को व्यक्ति को अखनूर उप जिला अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए लाया गया। वह सीमा पार से किस उद्देश्य से आया है, इसकी जांच की जा रही है। वहीं, दूसरे व्यक्ति की तलाश के लिए क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है। श्री अमरनाथ यात्रा भी 30 जून से शूरू होने जा रही है। इसे लेकर तैयारियों जोरों पर हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुरक्षाबल और सभी एजेंसियां सतर्क हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed